भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने 30 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया था. इसके बाद वो अपने जन्मदिन यानी कि 15 नवंबर को जिम में लौटीं. इसके बाद अब उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट डाला है. जिसमे उन्होंने विराट कोहली, सुशांत सिंह राजपूत, मैरीकॉम को टैग कर के लिखा है कि जर्सी किसी जेंडर को नहीं जानता. वो स्त्री हो या पुरुष. उन्होंने विराट के इस मुहीम को आगे बढाया है.
यहाँ देखें सानिया मिर्ज़ा की वो पोस्ट
#JerseyKnowsNoGender
I'm going to be cheering Team India on! @MangteC, @itsSSR, @hardikpandya7 and each one of you – it’s time to wear your jerseys or our blue tonight, strike the pose and show your support. Great initiative by @Imvkohli and @Uber_India @ICC #WT20 @ImVkohli pic.twitter.com/W3GpWQnG5D
— Sania Mirza (@MirzaSania) November 15, 2018
विराट ने दिया था चैलेंज
इस चैलेंज का नाम है #जर्सी नोज नो जेंडर जिसका मतलब कि जर्सी के लिए महिला-पुरुष एक समान है. विराट ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘हम सेमीफाइनल में पहुंचने वाले हैं और समय आ गया है कि भारतीय टीम वर्ल्ड कप को घर लेकर आए. मैं ऋषभ पंत, सायना नेहवाल और सुनील छेत्री को नॉमिनेट करता हूं कि वो इस अभियान में मुझसे जुड़ें. अपनी जर्सी पहनिए और टीम के लिए पोज दीजिए.’ इस चैलेंज के तहत आपको जर्सी पहनकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए अपना पोज सोशल मीडिया पर शेयर करना है.
We’re on our way to the semi-finals.. and it’s time to back Team India to bring home the World Cup! #JerseyKnowsNoGender
I nominate @RishabPant777, @NSaina, @chetrisunil11 and all of you to join in. Wear your jerseys and strike the pose to cheer them on!@Uber_India #WT20 pic.twitter.com/cVFhOYjXfX
— Virat Kohli (@imVkohli) November 15, 2018
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए विराट की है ये मुहीम
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन अभी तक शानदार रहा है.टीम इंडिया लगातार तीन जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है.

सानिया मिर्जा 30 अक्टूबर को बनी मां
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनके क्रिकेटर पति शोएब मलिक नए मेहमान के आने से उत्साहित हैं. 30 अक्टूबर को सानिया मिर्जा ने हैदराबाद में बेटे को जन्म दिया.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post विराट चैलेन्ज को सानिया मिर्जा ने अपने ही अंदाज में किया पूरा, फिर कोहली के लिए कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.
I'm going to be cheering Team India on! 