Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप के लिए आईपीएल से विराट लेंगे आराम! ये तीन खिलाड़ी बन सकते हैं आरसीबी के कप्तान

भारतीय टीम 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथेम्प्टन से अपने विश्व कप के अभियान की शुरूआत करेगी. और कुल नौ मैच खेलेगी.अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भारत का सामना 16 जून को होगा और यह मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जाएगा. इसे देखते हुए आईपीएल मार्च में ही शुरू होगा.

विश्व कप की तैयारी की वजह से विराट आईपीएल से ले सकते हैं आराम 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस साल के विश्व कप को देखते हुए आईपीएल से आराम ले सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो आरसीबी के पास कप्तान के विकल्प के रूप में ये तीन खिलाड़ी हो सकते हैं.

1.ब्रेंडन मैकुलम

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम टीम के सलामी बल्लेबाज हैं. यह खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्याश ले चूका है. मैकुलम  ने अपनी कप्तानी में न्यूजीलैंड को विश्व कप के फाइनल तक पहुंचाया था. यह खिलाड़ी आईपीएल में भी कप्तानी कर चूका है. अगर विराट आईपीएल नहीं खेलते है. तो विकल्प के तौर पर मैकुलम  सबसे बेहतर हैं.

2.एबी डिविलियर्स

साउथ अफ्रीका का ये दिग्गज खिलाड़ी भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्याश ले चूका है. लेकिन यह दिग्गज बल्लेबाज आईपीएल खेलते रहेगा.विराट अगर विश्व कप  के मध्यनजर आराम लेते हैं. तो इस खिलाड़ी को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है.

कई मौको पर इन्होने टीम की कमान भी संभाली है. जब 2017 आईपीएल में विराट चोट की वजह से आईपीएल के मैच नहीं पाए थे तब डिविलियर्स ही टीम के कप्तान थे.

3.पार्थिव पटेल 

आईपीएल के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक पार्थिव पटेल भी टीम के कप्तान बन सकते हैं. इस खिलाड़ी ने पिछले 11 आईपीएल सीजन किसी ना किसी टीम के साथ खेला है. इस खिलाड़ी के पास आईपीएल में खेलने का खासा अनुभव भी है.

पार्थिव पटेल ने अपनी कप्तानी में गुजरात को रणजी ट्राफी में जीत दिला चुके हैं. धोनी और पंत को देखते हुए पटेल को विश्व कप का हिस्सा बनते नजर नहीं आ रहें.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विश्व कप के लिए आईपीएल से विराट लेंगे आराम! ये तीन खिलाड़ी बन सकते हैं आरसीबी के कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.