Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान की न्यूजीलैंड पर दो रन से रोमांचक जीत

अबु धाबी
मोहम्मद हफीज की 45 रन की बेहतरीन पारी और हसन अली के 35 रन पर तीन विकेटों की बदौलत विश्व की नंबर एक टीम पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को पहले ट्वंटी- 20 मुकाबले में मात्र दो रन से पराजित कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पाकिस्तान ने बुधवार को 20 ओवर में छह विकेट पर 148 रन बनाये। आसिफ अली ने 24, हफीज ने 45 और कप्तान सरफराज अहमद ने 34 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से एडम मिल्ने ने 28 रन पर दो विकेट लिए। न्यूजीलैंड की टीम इसके जवाब में ओपनर कोलिन मुनरो के 58 और रॉस टेलर के नाबाद 42 रन के बावजूद छह  विकेट पर 146 रन बना पायी। हसन अली ने 35 रन पर तीन विकेट लिए। हफीज को मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।