Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रो कबड्डी लीग: गुजरात ने बंगाल के वारियर्स को धो डाला

अहमदाबाद
के प्रपंजन (9) और अजय कुमार (6) के शानदार प्रदर्शन से गुजरात फार्च्यूनजायंट््स ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए बंगाल वारियर्स को शुक्रवार को 35-23 से हराकर प्रो कबड्डी के छठे सत्र में अपनी सातवीं जीत दर्ज की। गुजरात ने इंटर जोन के इस मुकाबले में आधे समय तक 19-11 की बढ़त बना ली थी। गुजरात की नौ मैचों में यह सातवीं जीत है और इस जीत के बाद वह 39 अंकों के साथ जोन ए में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ बंगाल की 10 मैचों में यह चौथी हार है और वह 27 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर कायम है। प्रपंजन ने गुजरात के लिए 13 रेड में नौ अंक जुटाए जबकि बंगाल के लिए मनिंदर सिंह ने 14 रेड में छह अंक बटोरे। गुजरात के रेड से 18 और डिफेंस से 10 अंक रहे। गुजरात को आलआउट से चार अंक भी मिले। बंगाल को रेड से 13 और डिफेंस से आठ अंक मिले। गुजरात के लिए अजय कुमार ने छह और प्रवेश ने चार अंक बनाये। बंगाल के कोरियाई खिलाड़ी जंग कुन ली ने पांच और रण सिंह ने तीन अंक बनाये।