भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का मानना है कि टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज आईपीएल में हिस्सा न लें ताकि विश्व कप के लिए वह ताजा और फिट रहें. बीसीसीआई के सूत्रों ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) से बैठक में कोहली ने अहम सलाह दी.
सूत्र ने कहा,
‘कोहली ने सलाह दी कि प्रमुख तेज गेंदबाज जैसे जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और अन्य, जो अगले साल विश्व कप में खेल सकते हैं, उन्हें टी20 टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होना चाहिए. हालांकि, अभी कोहली की इस गुजारिश पर कोई फैसला नहीं लिया गया है.’

विश्व कप अगले साल इंग्लैंड में 30 मई से 14 जुलाई तक
विश्व कप अगले साल इंग्लैंड में 30 मई से 14 जुलाई तक होना है जबकि आईपीएल की शुरुआत अप्रैल के पहले सप्ताह में होने की संभावना है. यह टी20 लीग मई के तीसरे सप्ताह तक चल सकती है. टीम इंडिया की तरफ से सलाह आई है कि बीसीसीआई उन खिलाड़ियों की क्षतिपूर्ति करे जो विश्व टूर्नामेंट की खातिर आईपीएल में हिस्सा नहीं लेंगे. अन्य लोगों का मानना है कि यह तेज गेंदबाज आईपीएल के पहले या दूसरे हिस्से में खेले ताकि पर्याप्त आराम मिल सके.
भारत के इंग्लैंड और अन्य विदेशी दौरों पर खराब प्रदर्शन के संबंध में हुई बैठक
तेज गेंदबाजों के बारे में विचार भारत के इंग्लैंड और अन्य विदेशी दौरों पर खराब प्रदर्शन के संबंध में आयोजित बैठक के दौरान हुआ. इस बैठक में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, कोच रवि शास्त्री, चयनकर्ताओं के चेयरमैन एमएसके प्रसाद व सीओए के सदस्य विनोद राय और डायना इडुल्जी शामिल हुए.

हाल में विराट के एक बयान को लेकर फैन्स काफी भड़के हुए हैं
यह अभूतपूर्व गुजारिश हालांकि बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइजियों के बीच गले की हड्डी बन सकती है क्योंकि इन्हें मोटी रकम पर खरीदा गया है. बता दें, हाल में विराट के एक बयान को लेकर फैन्स काफी भड़के हुए हैं.विराट ने कहा था कि अगर आप विदेशी टीमों का खेल एन्जॉय करते हैं और भारतीय टीम का साथ नहीं देते हैं, तो आपको भारत छोड़ देना चाहिए.
विराट की ये बात फैन्स को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है.विराट इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं.वेस्टइंडीज के खिलाफ ट्वंटी20 सीरीज से उन्हें आराम दिया गया है. विराट ने अपने 30वें जन्मदिन (5 नवंबर) के मौके पर अपनी ऑफिशियल ऐप लॉन्च की थी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post कोहली का बीसीसीआई को सुझाव, भारतीय प्रमुख तेज गेंदबाज ना खेले आईपीएल appeared first on SportzWiki Hindi.