स्पोर्ट्सडेस्क। भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए मुंबई से रवाना हो चुकी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों टी20 सीरीज 21 नवंबर से शुरू होने वाली है। टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद 6 दिसंबर से चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी और इसके बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी। सीरीज शुरू होने से पहले ही दोनों टीमों के बारे में दूसरे बड़े खिलाडिय़ों ने टिप्पणियां करना शुरू कर दिया है।
इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी माइकल हसी ने भारत के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टिप्पणी की है। पूर्व खिलाड़ी माइक हसी ने भारतीय टीम की गेदंबाजी से लेकर ऑस्ट्रेलिया की टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के न खेलने के बारे में बात की।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइक हसी ने भारतीय टीम की गेंदबाजी पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की कमी खलेगी। बता दे कि टेस्ट सीरीज छह दिसंबर को एडीलेड में शुरू होगी।
माइक हसी ने अभी हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में कहा कि ;;हार्दिक काफी प्रतिभाशाली गेंदबाज है और मुझे यकीन है कि ऑस्ट्रेलियाई हालात में वह बेहतरीन प्रदर्शन करते है। ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान उनकी कमी भारत को जरूर खलेगी।
उन्होंने आगे कहा कि ;;हालांकि भारत के पास बहुत अच्छा मौका है क्योंकि भारत की बेहतरीन टीम है और भारत के पास कुछ अच्छे तेज गेंदबाज हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया का गेंदबाजी आक्रमण भी काफी अच्छा है और भारत के युवा बल्लेबाजों को चुनौती देते हुए नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराना ज्यादा आसान नहीं होगा।
हसी ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के बारे में बात करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को विराट कोहली के सामने संयम रखना होगा। उन्होंने कहा कि ;;ऑस्ट्रेलियाई टीम कोहली के खिलाफ खास रणनीति और तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी। लेकिन उस पर उन्हें अमल करना होगा। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को कोहली जैसे खिलाड़ी के सामने लंबे समय तक संयम बरतना होगा।
यह भी पढ़े -
इस युवा भारतीय खिलाड़ी ने किया ये कारनामा की पीछे रह गए सचिन और विराट, जानिए
दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी ने दिया ऑस्ट्रेलिया को विराट कोहली को रोकने का फॉर्मूला
Woman World T20 : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज इतिहास रचने उरतेगी भारतीय टीम
Herald