Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: ‘पचास’ मौके जब भारतीय खिलाड़ियों ने पकड़े ऐसे कैच की विरोधियों ने भी की तारीफ़

एक समय भारतीय क्रिकेट टीम की फील्डिंग बेहद कमजोर मानी जाती थी, लेकिन युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ ने अपनी फील्डिंग से इस बात को गलत साबित किया. भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले कुछ समय में ऐसे कैच पकड़े हैं जिनसे मैच मैच का रुख भारत की ओर पलट गया.

आइये भारतीय क्रिकेट इतिहास के ऐसे ही पचास कैचों को देखते हैं.

यहाँ देखें विडियो 

क्रिकेट में बदलते वक्त के साथ आज बल्लेबाजी और गेंदबाजी की तरह फील्डिंग भी बहुत महत्वपूर्ण हो गयी है.क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा ही एक बेहतरीन कैच पकड़ा था. जिसके बाद भारत ने वो मैच जीत गया था.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी वेदा कृष्णामूर्ति ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक शानदार कैच लपका था.

इसी तरह मोहम्मद कैफ ने साउथ अफ्रीका, रविन्द्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार कैच लपका था. सारे कैच इस विडियो में आप देख सकते हैं.

भारत के पास विश्व के सबसे बेहतरीन फील्डर हैं

इस समय भारत के पास विश्व के सबसे बेहतरीन फील्डर हैं. जिसमे रविन्द्र जडेजा, विराट कोहली, रोहित शर्मा शामिल हैं. इनके पास से रन चुराने से पहले बल्लेबाज सोचते हैं. भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी कैच नहीं छोड़ते उनके रन आउट और बेहतरीन कैच उनको और महान खिलाड़ी बनाता हैं.

पहले के अपेक्षा भारत की क्षेत्रक्षण में काफी सुधार हुआ है. आपने कई ऐसे मुकाबले देखें होंगे जिसमे क्षेत्ररक्षक की एक गलती टीम को पूरा मैच हरा देती हैं.विश्व में सबसे बेहतरीन क्षेत्ररक्षक दक्षिण अफ्रीका के माने जाते है.

विश्व के सबसे बड़े क्षेत्ररक्षक के रूप में जोंटी रोड्स को जाना जाता हैं. उनको उनके क्षेत्ररक्षक के लिए मैन ऑफ़ द  मैच का अवार्ड मिला. जो की आज तक विश्व रिकॉर्ड है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post वीडियो: ‘पचास’ मौके जब भारतीय खिलाड़ियों ने पकड़े ऐसे कैच की विरोधियों ने भी की तारीफ़ appeared first on SportzWiki Hindi.