भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच खेला गया पहला टी-20 मैच ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 4 रन के करीबी अंतर से जीत लिया. अब इस सीरीज का दूसरा टी-20 मैच 23 नवंबर शुक्रवार को खेला जायेगा.
बता दें, कि यह पहला टी-20 मैच ब्रिसबेन के मैदान पर खेला गया था और इस मैच में बाउंड्री लगाना आसान नहीं था, क्योंकि इस मैदान की बाउंड्री काफी लम्बी हैं.
लम्बी बाउंड्री को लेकर अश्विन ने किया ट्वीट

The boundary sizes in Australia
phew— is a delight for the bowlers. #AusvInd
— Ashwin Ravichandran (@ashwinravi99) November 21, 2018
बता दें, कि इस मैच की लम्बी बाउंड्री को ध्यान में रखते हुए रविचंद्रन अश्विन ने अपने अधिकारिक ट्विटर से एक ट्वीट किया. जिसमे उन्होंने लिखा, कि “ऑस्ट्रेलिया में बाउंड्री लाइन काफी बड़ी हैं, यह गेंदबाजो के लिए खुशी की खबर हैं.”
अश्विन से बोला गया तुम तो इन्ही बाउंड्री पर छक्का देते थे

रविचंद्रन अश्विन के इस ट्वीट पर एक प्रशंसक ने जवाब देते हुए लिखा, “तुम तो वहां छक्का देते थे.”
Tum waha 6s khaate the
— Ishan Mishra (@ishan31396) November 21, 2018
अश्विन ने साल 2016 का अपना प्रदर्शन दिलाया याद

रविचंद्रन अश्विन ने इस भारतीय प्रशंसक को जवाब देते हुए अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “26 रन पर 2 विकेट, 27 रन पर एक विकेट, 37 रन पर एक विकेट, इसके बाद पिछली सीरीज हमने 3-0 से जीती, धन्यवाद”
2 for 26, 1 for 27 and 1 for 37 in the 3-0 win last series. Thanks buddy
— Ashwin Ravichandran (@ashwinravi99) November 21, 2018
अश्विन को दिलाया गया ऑस्ट्रेलिया की धरती में टेस्ट रिकॉर्ड याद

इसके बाद रविचंद्रन अश्विन को एक अन्य भारतीय प्रशंसक ने ट्रोल करते हुए लिखा, “आपके टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की धरती में कितने विकेट हैं ?”
How many wickets in test vs Australia in Australia buddy?
— Parikshit Korekar (@_imparikshit) November 21, 2018
अश्विन ने कहा, मैं वह हूं जिसने कई रिकॉर्ड प्राप्त किये है

इसके जवाब में रविचंद्रन अश्विन ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “मैं वह हूं जिसने कई रिकॉर्ड प्राप्त किये है, कृपया जाओ और देखो, मैं आपको गूगल नहीं दे सकता पर आप ढूंढ सकते हो.”
I am the one whose got the records, please go and take a look. I can’t Google you and find you.
— Ashwin Ravichandran (@ashwinravi99) November 21, 2018
आपकों बता दें, कि रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय टीम के लिए 64 टेस्ट मैच, 111 वनडे मैच और 46 टी-20 मैच खेले हुए हैं. अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में जहां 336 विकेट हासिल किये हैं. वहीं उन्होंने 111 वनडे मैचों में 32.91 की औसत से 150 विकेट हासिल किये हैं. टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रविचंद्रन अश्विन ने 22.94 की औसत से 52 विकेट हासिल किये हैं.
टेस्ट क्रिकेट में रविचंद्रन अश्विन का बल्लेबाजी रिकॉर्ड भी शानदार हैं. उन्होंने भारतीय टीम के लिए 29.50 की औसत से कुल 2331 रन बनाये हुए है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post रविचंद्रन अश्विन को हुआ अपने रिकॉर्ड का घमंड, भारतीय प्रशंसको से सोशल मीडिया पर भिड़े appeared first on SportzWiki Hindi.
phew— is a delight for the bowlers. 