स्पोर्ट्स डेस्क। दिल्ली रणजी टीम के कप्तान गौतम गंभीर ने टीम की कप्तानी छोड़ दी है। ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि करते हुए गंभीर ने लिखा कि उन्होंने चयनकर्ताओं से कहा है कि टीम की कप्तानी के लिए उनके नाम पर विचार ना किया जाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक नीतीश राणा रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की कप्तानी करेंगे जबकि ध्रुव शौरी टीम के उपकप्तान होंगे।
गौतम गंभीर ने ट्विटर पर लिखा कि 'युवाओं को कप्तानी सौंपने का सही समय आ गया है इसलिए मैंने डीडीसीए चयनकर्ताओं से इस रोल के लिए मेरे नाम पर विचार नहीं करने का अनुरोध किया है। मैं बैकग्राउंड में रहकर नए कप्तान को मैच जीतने में मदद करूँगा।
पाकिस्तान के बाबर आज़म ने तोड़ा टी-20 क्रिकेट में विराट कोहली का ये रिकॉर्ड
बता दें कि गंभीर को 2016-17 की विजय हजारे ट्रॉफी से पहले कप्तान के पद से बर्खास्त कर दिया गया था और चयनकर्ताओं ने कप्तान के रूप में ऋषभ पंत का चयन किया था। अगले सीजन में, ऋषभ और ईशांत शर्मा ने रणजी ट्रॉफी में टीम की कमान संभाली थी। लिस्ट ए और टी-20 मैचों में ईशांत की अनुपस्थिति में प्रदीप सांगवान ने दिल्ली टीम का नेतृत्व किया था।
हालाँकि 2017-18 सीज़न के लिए दिल्ली के कप्तान के रूप में गंभीर की वापसी हुई थी और उनकी कप्तानी में दिल्ली की टीम विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी। इस टूर्नामेंट में ना केवल उन्होंने टीम की कमान संभाली बल्कि बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया और 518 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडियों की लिस्ट में दूसरे नम्बर पर रहे थे।
दिनेश कार्तिक की तुलना में ऋषभ पंत को बेहतर विकेटकीपर मानता है भारत का ये पूर्व कप्तान
हालाँकि देवधर ट्रॉफी के लिए किसी भी टीम के गंभीर का चयन नहीं किया गया था जो इस बात का संकेत है कि नेशनल टीम के चयनकर्ता ओपनर के रोल के लिए उनके नाम पर विचार नहीं कर रहे है। चूँकि अब नेशनल टीम में उनकी वापसी और भी मुश्किल है, इस बात को ध्यान में रखते हुए गंभीर ने दिल्ली रणजी टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया। यह भी आशंका जताई जा रही है कि गंभीर जल्दी ही क्रिकेट से संन्यास ले सकते है।
जन्मदिन स्पेशल: विराट कोहली के नाम दर्ज है क्रिकेट जगत के ये खास रिकॉर्ड
Herald