Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एबी डिविलियर्स की इस पारी से दिग्गज क्रिकेटरो के उड़े होश, जानिए

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट जगत के सबसे तूफानी बल्लेबाज और 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डि विलियर्स ने एक बार फिर सबसे तेज़ पारी खेली। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद एबी डिविलियर्स ने एक बार फिर मैदान पर वापसी की। किसी ने नहीं सोचा होगा एबी डिविलियर्स संन्यास के बाद भी इतने खतरनाक अंदाज में नजर आएंगे।

उन्होंने साउथ अफ्रीका की घरेलू टी20 लीग (Mzansi Premier League (MSL) से ठीक पहले एक अभ्यास मैच खेला जिसमे डिविलियर्स ने मात्र 31 गेंदों में 93 रन ठोक डाले। लेकिन वो 7 रन से शतक बनाने से चूक गए। तश्वाने स्पारटंस की ओर से खेलते हुए डीविलियर्स जोझी स्टार्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। डिविलियर्स ने एक बार फिर 300 के स्ट्राइक रेट से रन बनाये।

डीविलियर्स की इस तूफानी पारी की बदौलत उनकी टीम तश्वाने स्पारटंस ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 217 रनो का स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जोजी स्टार्स की टीम 20 ओवर में 212 रन बना सकी। डिविलियर्स की टीम ने यह मैच 5 रन से जीता।आपको जानकारी में बता दें, 34 साल के एबी डिविलियर्स क्रिकेट जगत के सबसे तूफानी बल्लेबाज़ माने जाते है। उन्होंने साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए 114 टेस्ट मैच खेले हैं। वहीं उन्होंने 228 वनडे और 78 टी20 मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया है।

यह भी पढ़े:-

IND vs AUS: सीरीज शुरू से पहले बढ़ी ऑस्‍ट्रेलिया की चिंता, कप्‍तान फिंच ने दी खिलाड़ियों को ये सलाह

इन खिलाडिय़ों के ना होने से कमजोर होगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, लेकिन उन्हें हराना आसान नहीं: मोहम्मद शमी

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेलस्टार्क का अनुबंध टेक्स्ट संदेश के माध्यम से तोडा



Herald