Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब इन महान खिलाडिय़ों की सूची में शामिल हुए विराट कोहली

खेल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुरुवार को तिरुवनंतपुरम में समाप्त हुई पांच मैचों की वनडे सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज की जंग में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को पछाड़ दिया। सीरीज में सबसे ज्यादा 453 रन बनाने वाले विराट कोहली को इस पुरस्कार के लिए चुना गया। जबकि अन्तिम मैच में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलने वाले रोहित शर्मा सीरीज में 389 रन ही बना सके।

IndvWi: हिटमैन रोहित ने हासिल की ये खास उपलब्धि, इस मामलें में पीछे छोड़ा शाहिद अफरीदी को

इसके साथ ही विराट कोहली ने अपने वनडे करियर में सातवीं बार मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार हासिल कर वेस्टइंडइीज के विवियन रिचड्र्स, दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला, कैरेबियाई खिलाड़ी क्रिस गेल, भारत के युवराज सिंह, सौरभ गांगुली और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गज खिलाडिय़ों की सूची में शामिल हो गए। इन बल्लेबाजों के नाम भी सात-सात बार मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार हासिल करने का रिकॉर्ड है।

भारत ने अन्तिम वनडे में वेस्टइंडीज को नौ विकेट से रौंदा, सीरीज 3-1 से की अपने नाम

वैसे एक एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार हासिल करने का विश्व रिकॉर्ड भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन अपने वनडे करियर में 15 बार मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने हैं। उनके अलावा श्रीलंका के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज सनत जयसूर्या 11 और दक्षिण अफ्रीका के शान पोलक नौ बार मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार हासिल कर चुके हैं।सीरीज के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 140, नाबाद 157, 107, 16 और नाबाद 33 रन बनाए हैं।