Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली और जॉनसन की लड़ाई ने लिया विकराल रूप, सोशल मीडिया पर भिड़े भारत-ऑस्ट्रेलिया के प्रशंसक

ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले विराट कोहली ने स्लेजिंग को लेकर एक बड़ा बयान दिया था. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने साफ़ कहा हैं, कि हम स्लेजिंग की शुरूआत नहीं करेंगे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने की तो जवाब देंगे.

ये कहा था कप्तान विराट ने 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली स्लेजिंग को लेकर कहा था, कि “स्लेजिंग एक ऐसी चीज हैं. जिसे हम दूर रहना चाहते हैं और सिर्फ अपने खेल पर ध्यान लगाना चाहते हैं. एक कप्तान होने के नाते मैं इन चीजों में नहीं पड़ना चाहता हूं.

अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम स्लेज नहीं करती हैं, तो हम खुश हैं और हमें भी स्लेज की कोई जरुरत नहीं हैं, लेकिन अगर वह स्लेज करते हैं, तो हमे जवाब देना होगा.”

विराट की स्लेजिंग वाले बयान का जॉनसन ने उड़ाया मजाक 

फॉक्स स्पोर्ट्स ने विराट कोहली की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही इस बात को ट्विटर में पोस्ट किया था. जिसके जवाब में मिचेल जॉनसन ने रीट्वीट करते हुए लिखा, मेरा ध्यान रहेगा, कि “विराट कोहली किसी को भी पवेलियन की ओर भेजने का इशारा नहीं करेंगे.”

यहाँ देखे जॉनसन का ट्वीट 

जॉनसन को भारतीय प्रशंसक ने चखाया मजा 

जॉनसन के इस ट्वीट के बाद भारतीय प्रशंसकों ने उन्हें करारा जवाब दिया. “एक प्रशंसक ने लिखा आप अभी भी आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट की भीख मांग रहे हो.”

इसके बाद जॉनसन ने जवाब देते हुए लिखा, “मैने सभी तरह की क्रिकेट से संन्यास ले लिया हैं, इसलिए आपके इस संदेश का कोई औचित्य नहीं हैं.”

इसके बाद इस प्रशंसक ने फिर जवाब देते हुए लिखा, “यह आपने अच्छा किया, नहीं तो आपकों नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिलता.”

 

 

 

भारत और ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसक भी आपस में भिड़े 

इसके बाद जॉनसन के ट्वीट की वजह से भारत और ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों के बीच जमकर बहसबाजी हुई.

The post विराट कोहली और जॉनसन की लड़ाई ने लिया विकराल रूप, सोशल मीडिया पर भिड़े भारत-ऑस्ट्रेलिया के प्रशंसक appeared first on SportzWiki Hindi.