Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोच पर लगाए गए आरोप के बाद लोगों का फूटा गुस्सा, कुछ इस तरह से जाहिर किया गुस्सा

महिला टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइल में मिताली राज को बाहर करने के बाद लगातार विवाद बढ़ता जा रहा था, लेकिन अब मिताली राज ने ऐसा खुलासा कर दिया है, जिससे एक बार फिर भारतीय क्रिकेट में भूचाल आ सकता है. मिताली राज ने बीसीसीआइ को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा कि कुछ लोग मेरा करियर खत्म करना चाहते हैं.

कोच पर लगाया करियर खत्म करने का आरोप

भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान ने लिखा कि कोच रमेश पोवार ने उन्हें अपमानित किया है, इसी के साथ सीएओ की सदस्य डायना एडुल्जी उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं. मिताली ने अच्छे प्रदर्शन के बाद भी वर्ल्डकप सेमीफाइनल से बाहर रहने पर मिताली ने पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि

“मैं अपने 20 साल के करियर में पहली बार खुद को हारा हुआ समझ रही हूं, मैं अब सोचने को मजबूर हो रही हूं कि क्या मैं देश के लिए जो कर रही हूं, उसका कोई महत्व है कि नहीं. कुछ लोग है जो मेरा करियर खत्म कर रहे हैं और लगातार मेरा आत्मविश्वास गिरा रहे है.

मिताली राज ने बीसीसीआइ राहुल जौहरी और सबा करीम को लिखे पत्र में अपना आपबीती सुनाई. इसी के साथ मैं साफ कर दूं कि मुझे टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर से कोई परेशानी नहीं हैं लेकिन मुझे तब दुख हुआ जब उसने कोच के फैसले का समर्थन किया. ये सच में बहुत दुखद था.

जानिए किसने क्या कहा

The post कोच पर लगाए गए आरोप के बाद लोगों का फूटा गुस्सा, कुछ इस तरह से जाहिर किया गुस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.