Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बर्थडे स्पेशल- शतक मशीन बन चुके विराट कोहली को अभी भी है भारत के इन मैदानों पर शतक का इंतजार

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं।  विश्व क्रिकेट के मौजूदा समय के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था। विराट कोहली ने अपने जीवन के 30 बरस पूरे कर लिए हैं।

विराट कोहली अपने 10 साल के करियर में बन चुके हैं खास

इस मौके पर वैसे तो आपके सामने हर एक जानकारी जो विराट कोहली के जुड़ी है वो मिल रही है इसी बीच आपको हम बताते हैं शतकवीर कोहली के करियर से जु़ड़ी एक ऐसी बात जो आपको हैरान कर सकती है।

विराट कोहली ने साल 2008 में अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया जिसके बाद से वो लगातार खतरनाक होते गए और आज वो अपने 10 साल के करियर में एक बहुत ही बड़े और महान बल्लेबाज बन बैठे हैं।

देश-विदेश में कोहली के बल्ले से अब तक निकल चुके हैं 62 शतक

आज के दौर में तो विराट कोहली जिस अंदाज में अपने करियर में एक के बाद एक शतक बनाते जा रहे हैं उसकी सबसे ज्यादा चर्चा है। विराट ने अब तक अपने करियर में कुल 62 शतक बनाए हैं।

हर शतक के साथ विराट कोहली रिकॉर्ड स्थापित कर रहे हैं। और जिस रफ्तार से ये शतकमशीन एक के बाद एक शतक लगाती जा रही है उससे तो लग रहा है मानो वो विश्व के कोने-कोने में शतक लगा चुके हैं।

भारत के इन मैदानों में कोहली है है अभी भी शतक का इंतजार

लेकिन यहां हम आपको एक खास रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं। वैसे तो विराट कोहली देश या विदेश हर जगह पर शतक बना रहे हैं लेकिन हम आपको बताते हैं कि भारत के किस मैदान पर कोहली अब तक शतक नहीं लगा सके हैं।

तो आपको ये जानकार हैरानी होगी कि कई ऐसे मैदान हैं जहां कोहली अब तक शतक नहीं लगा सके हैं। इसमें वो टेस्ट फॉर्मेट में मोहाली, अहमदाबाद, बैंगलुरू, कोच्चि, कानपुर और पुणे में शतक नहीं लगा सके हैं तो वहीं वनडे में कोहली के बल्ले से तिरूवनंतपुरम, मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम, राजकोट, बडौदा, कोच्चि, इंदौर, कटक अहमदाबाद और बैंगलुरू में शतक नहीं लगा सके हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post बर्थडे स्पेशल- शतक मशीन बन चुके विराट कोहली को अभी भी है भारत के इन मैदानों पर शतक का इंतजार appeared first on SportzWiki Hindi.