Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली की कप्तानी में इस बात से नाखुश हैं ईशांत शर्मा, कहा मुझे इस बात का दुःख है

भारत के स्टार तेज़ गेंदबाज़ इशांत शर्मा इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए खुद को तैयार कर रहे है. टेस्ट टीम के नियमित सदस्य इशांत शर्मा काफी समय से वनडे टीम से बाहर है. जिसको लेकर इशांत शर्मा ने दुःख जताया है. उन्होंने साफ़ किया है वो अभी भी वनडे टीम में जगह बनाना चाहते है. लेकिन उन्होंने साफ़ किया वो अभी किसी भी तरह की नकारात्मक ख्याल नही लाना चाहते हैं.

मुझे इस बात का दुःख है 

इशांत शर्मा

इग्लैंड में 2013 में आयोजित चैंपियन्स ट्रॉफी में भारत की जीत के हीरो रहे ईशांत इससे आहत हैं कि वह भारत की सीमित ओवरों की टीम का हिस्सा नहीं हैं और सिर्फ 80 वनडे मैच खेल पाए. उन्होंने कहा, ‘हां, इसे लेकर मुझे बुरा महसूस होता है कि मैं वनडे इंटरनेशनल मैच नहीं खेलता. मैं देश के लिए तीनों प्रारूपों में खेलना चाहता हूं, लेकिन कुछ चीजें हैं जिन्हें आप नियंत्रित नहीं कर सकते और मैं काफी नकारात्मक चीजों के बारे में सोचना नहीं चाहता.

वो बेहतर हो गए है 

इशांत शर्मा ने खुद को लेकर बात करते हुए कहा कि  मैं अब परिपक्व हूं और मुझे पता है कि क्षेत्ररक्षकों को कहां लगाना है और कैसे परिस्थितियों के अनुसार गेंदबाजी करनी है. जब आपकी उम्र बढ़ने लगती है तो शरीर को भी नुकसान पहुंचने लगता है. यह सब मानसिक स्थिति से जुड़ा है. अगर आप फिट हैं और आपकी मानसिक स्थिति अच्छी है तो आप कह सकते हैं कि आप अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं.

Ishant credited the spectacular performance of Sussex for county play

युवा गेंदबाजों को मेन्टर करने को लेकर बात करते हुए इशांत शर्मा  कहा कि मैं अपना अनुभव साझा करता हूं, मेरे कहने का मतलब है कि मेरे पास जो भी अनुभव है उसे बांटता हूं. मैं क्षेत्ररक्षण सजा सकता हूं और उन्हें बता सकता हूं कि किसी निश्चित विकेट पर किस तरह की गेंदबाजी करनी है. युवा तेज गेंदबाजों को भी सीनियर बनने के बाद जूनियर गेंदबाजों का मार्गदर्शन करना चाहिए.

The post विराट कोहली की कप्तानी में इस बात से नाखुश हैं ईशांत शर्मा, कहा मुझे इस बात का दुःख है appeared first on SportzWiki Hindi.