भारतीय टीम इस साल वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. भारतीय टीम ने इस साल साउथ अफ्रीका को उसी की धरती में 5-1 के अंतर से हराया था. वहीं एशिया कप 2018 भी जीता था. वेस्टइंडीज की टीम को भी इस साल भारत ने 3-1 के अंतर से वनडे सीरीज हराई हैं.
भारतीय टीम के इस साल कई रोमांचक मैच हुए आज हम आपकों अपने इस खास लेख में भारत के उन पांच मैचों के बारे में ही बताएंगे, जिन मैचों में सभी की सांसे थम गई थी.
भारत बनाम वेस्टइंडीज, विशाखापट्टनम वनडे

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच विशाखापट्टनम में खेला गया था. यह मैच काफी उतार चढ़ाव भरा रहा था, लेकिन अंत में यह मैच टाई साबित हुआ.
इस मैच में भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाये. वहीं वेस्टइंडीज की टीम भी निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 321 रन ही बना पाई.
भारत बनाम साउथ अफ्रीका, जोहनसबर्ग

भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका टीम के बीच 6 मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मैच जोहनसबर्ग में खेला गया था. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 289 रन बनाये.
साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी के दौरान मैच में बारिश आ गई और साउथ अफ्रीका को 28 ओवरों में 202 रन का लक्ष्य मिला. इस लक्ष्य को साउथ अफ्रीका की टीम ने 25.3 ओवर में 5 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया था. इस पूरे मैच के दौरान रोमांच अपने चरम पर था.
भारत बनाम हांगकांग, एशिया कप लीग मुकाबला

भारत और हांगकांग के बीच एशिया कप में खेला गया लीग मुकाबला भी सांसे थाम देने वाला था. दरअसल, इस मैच में भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 285 रन बना लिए थे.
इस लक्ष्य के जवाब में एक समय हांगकांग की टीम ने 34 ओवर में बिना विकेट खोये 174 रन बना लिए थे और वह जीत की तरफ बढ़ती दिख रही थी, लेकिन इसके बाद भारतीय टीम के गेंदबाजो ने शानदार वापसी की थी और हांगकांग की टीम को 259 रन पर ही रोक दिया था और मैच को 26 रन के अंतर से जीत लिया था.
भारत बनाम अफगानिस्तान, एशिया कप सुपर-4 मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप में सुपर-4 का एक मैच खेला गया था. इस मैच ने भी रोमांच की सारी हदे तोड़ दी थी, लेकिन अंत में यह मैच टाई साबित हुआ था.
इस मैच में अफगानिस्तान टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाये. वहीं भारत की टीम 49.5 ओवरों में 252 रन पर ही आउट हो गई थी.
भारत बनाम बांग्लादेश, एशिया कप फाइनल

आबूधाबी में खेला गया एशिया कप 2018 का फाइनल मैच भी काफी रोमांचक रहा था. इस फाइनल मैच को भारतीय टीम ने अंतिम गेंद पर जीत था. बांग्लादेश की पहले खेलते हुए 48.3 ओवर में महज 222 रन पर आउट हो गई थी. इसके जवाब में भारतीय टीम ने यह मैच अंतिम गेंद पर 3 विकेट शेष रहते जीता था.
अंतिम गेंद पर इस मैच को जीतने के लिए भारत को 1 रन चाहिए था. जो भारत के बल्लेबाज केदार जाधव ने एक शानदार शॉट खेलकर बना लिया था.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post इस साल हुए भारत के इन पांच वनडे मैचों में थम गई थी दर्शकों की सांसे appeared first on SportzWiki Hindi.