Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान टीम को लगा बड़ा झटका, टीम का स्टार गेंदबाज़ हुए चोट की वजह से बाहर

पाकिस्तान और न्यूज़ीलैण्ड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज से पहले पाक टीम को एक बड़ा झटका लगा हैं. टीम के स्टार तेज़ गेंदबाज़ जुनैद खान चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनके बाहर होने से टीम को एक बड़ा झटका लगा हैं क्योंकि वो अब इस सीरीज का हिस्सा नही बन पाएँगे.

दुसरे वनडे मैच से भी हुए बाहर 

पाकिस्तान को दूसरे मैच से पहले बड़ा झटका लगा था. इस दौरान पाक के स्टार गेंदबाज़ जुनैद खान चोट की वजह से वनडे सीरीज बाहर हो गए हैं. उनके बाहर होने की वजह से टीम में फहीम अशरफ को शामिल किया गया हैं.

टीम मैनजेमेंट की तरफ जारी आधिकारिक बयान में कहा गया हैं कि जुनैद खान इस समय अंगूठे की चोट से जूझ रहे है. उन्हें ये चोट दायें पैर में लगी हैं. जिस वजह से आगामी मैचों का हिस्सा नही बन पाएँगे. हालांकि अभी मैनेजमेंट की तरफ ये नही बताया गया है कि वो कब तक के लिए बाहर रहेंगे.

सीरीज में चल रहे है पीछे 

जुनैद खान का इस सीरीज से बाहर होना टीम के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि टीम इस समय वनडे सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही है. इसके अलावा उसे न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ आखिरी के 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

ऐसे में उनके बाहर होने से पाक का तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण कमजोर हुआ है. वही अगर हाल की सीरीज की बात करे तो पाक ने न्यूज़ीलैण्ड को टी-20 सीरीज में तो हरा दिया था,लकिन उसे वन डे सीरीज के पहले ही मैच में ही हार का सामना करना पड़ा था. पाकिस्तान को पहले ही मैच में 47 रन से हार का सामना करना पड़ा था. वही अगर दुसरे मैच की बात करें तो खबर लिखे जाने तक न्यूज़ीलैण्ड ने 4 विकेट खोकर 119 रन बना लिए थे.

The post पाकिस्तान टीम को लगा बड़ा झटका, टीम का स्टार गेंदबाज़ हुए चोट की वजह से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.