Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस मामले में खलील अहमद ने भुवनेश्वर कुमार को भी छोड़ा पीछे

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज में भी युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद ने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्हें भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने पहली बार एशिया कप 2018 में जगह दी थी.

वह लगातार भारतीय टीम के लिए अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. अब ऐसा लग रहा हैं, कि भारतीय टीम को खलील अहमद के रूप में एक शानदार बाएँ हाथ का तेज गेंदबाज मिल गया हैं.

खलील का गेंदबाजी औसत व गेंदबाजी इकॉनामी रेट भुवी से भी अच्छा 

खलील अहमद का गेंदबाजी औसत व गेंदबाजी इकॉनामी रेट इस साल भुवनेश्वर कुमार से भी अच्छा हैं. भुवनेश्वर कुमार ने जहां इस साल अपने खेले 14 मैचों में 48.81 की औसत के साथ व 5.31 की इकॉनामी रेट के साथ 11 विकेट हासिल किये हैं.

वहीं खलील अहमद इस साल अबतक अपने खेले 6 वनडे मैचों में 24.00 की औसत से व 5.07 के इकॉनामी रेट से 11 विकेट हासिल कर चुके हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी आयेंगे नजर 

बता दें, कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी खलील अहमद नजर आयेंगे. वनडे क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद टी-20 टीम में भी उन्हें शामिल किया गया हैं.

उन्होंने अबतक एक भी टी-20 मैच भारतीय टीम के लिए नहीं खेला हैं. यह उनकी डेब्यू टी-20 सीरीज होगी. वनडे क्रिकेट की तरह टी-20 में भी वह शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम को जीत दिलाना चाहेंगे.

भारत की विश्व कप टीम का भी हो सकते हैं हिस्सा

जिस तरह से खलील अहमद वर्तमान में प्रदर्शन कर रहे है उसे देखते हुए लगता हैं, कि वह साल 2019 के विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा हो सकते हैं.

विश्व कप 2019 के लिए भारतीय टीम को पिछले काफी समय से एक अच्छा बाएँ हाथ का तेज गेंदबाज की जरुरत थी. खलील की शानदार गेंदबाजी देख ऐसा लग रहा हैं, कि भारतीय टीम के चयनकर्ताओं की यह तलाश अब पूरी हो गई हैं.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post इस मामले में खलील अहमद ने भुवनेश्वर कुमार को भी छोड़ा पीछे appeared first on SportzWiki Hindi.