Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैक्सवेल ने लिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सदी का सबसे हैरान करने वाला कैच

क्रिकेट फैन्स को आजकल मैदान पर कुछ ऐसी अविश्वसनीय कैचें दिखाई पड़ रहे हैं, जिनकी कल्पना करना भी पहले संभव नहीं था आधुनिक क्रिकेट में फील्डरों ने करिश्माई फील्डिंग से दर्शकों को चकित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए टी-20 मैच के दौरान फैन्स को ऐसा ही एक कैच देखने को मिला.

जानिए मैच का हाल 

दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को कर्रारा ओवल मैदान पर खेले गए एकमात्र टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हरा दिया था. बारिश के कारण यह मैच प्रति पारी 10 ओवरों का कर दिया गया था दक्षिण अफ्रीका ने 10 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए थे ऑस्ट्रेलियाई टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई और 10 ओवर खेलने के बाद सात विकेट के नुकसान पर 87 रन ही बना सकी.

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने एक शानदार कैच से सबका दिल जीत लिया.

मैक्सवेल ने लिया हैरान करने वाला कैच 

दक्षिण अफ्रीका की टीम बल्लबाजी कर रही थी कप्तान डु प्लेसिस ने बिली स्टेनलेक की एक गेंद को लिफ्ट किया यह शानदार शॉट था लेकिन सीमा पर खड़े ग्लेन मैक्सवेल ने इसे बल्लेबाज के लिए ख़राब शॉट में बदल दिया.

मैक्सवेल ने अविश्वसनीय ढंग से कैच पकड़ी, लेकिन वह सीमा पार निकल गए गेंद को उन्होंने नपे-तुले अंदाज में अंदर फेंका और फिर अंदर आकर कैच पकड़ लिया. उनके इस कैच को देख कर फैन्स भी खुद हैरान रह गए.

बल्ले से भी मैक्सवेल ने दिया था योगदान 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भले ही ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा हो,लेकिन इस मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए सबसे ज्यादा राहत की बात मैक्सवेल ही रहे.

कभी गोल्डन बॉय रहे मैक्सवेल ने आखिरकार अपनी फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए है. उन्होंने इस मैच में सिर्फ 22 गेंदों में 38 रन की पारी खेली.

The post मैक्सवेल ने लिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सदी का सबसे हैरान करने वाला कैच appeared first on SportzWiki Hindi.