Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन खिलाडिय़ों के ना होने से कमजोर होगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, लेकिन उन्हें हराना आसान नहीं: मोहम्मद शमी

स्पोर्ट्सडेस्क। भारतीय टीम अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने के लिए तैयार है जहां भारत और आस्ट्रेलिया के बीच सबसे पहले टी-20 सीरीज़ खेली जाएगी। जिसका पहला टी-20 मैच 21 नवंबर को ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। इसके बाद वनडे और फिर टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। भारतीय टीम अभी शानदार फॉर्म में चल रही है जिससे आस्ट्रेलियाई टीम दबाव नजर आ रहा है।


रणजी ट्रॉफी में भी छाए रवींद्र जडेजा, शानदार शतकीय पारी के साथ झटके 4 विकेट
IND vs AUS: सीरीज शुरू से पहले बढ़ी ऑस्‍ट्रेलिया की चिंता, कप्‍तान फिंच ने दी खिलाड़ियों को ये सलाह

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शामी ने सोमवार को कहा कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की संभावित अनुपस्थिति ऑस्ट्रेलियाई टीम को कमजोर कर देगी। बता दे कि इस साल केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट में बॉल टैम्परिंग केे चलते स्मिथ और वॉर्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था।

शमी ने बंगाल बनाम मध्य प्रदेश समूह बी एलिट रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान कहा कि " अगर स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर दोनों नहीं खेलते हैं, तो वे स्पष्ट रूप से आस्ट्रेलिया कीि टीम कमजोर हो जाएंगी, लेकिन उन्हें हराना आसान नहीं होगा। लेकिन भारत को ऑस्ट्रेलिया से जीतने के लिए खास योजना की जरूरत है। "


ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम की तैयारी के बारे में पूछे जाने पर शमी ने कहा कि " एक तेज गेंदबाजी इकाई के तौर पर हमने इंग्लैंड में काफी अच्छा किया था। हम ऑस्ट्रेलिया दौरे की अच्छे से तैयारी कर रहे हैं और कई वीडियो देख रहे हैं। हमारी कोशिश सीरीज पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान केंद्रित करने की है क्योंकि हमारा विपक्षी पक्ष काफी मजबूत हैं। हम लाइन और लेंथ सही रखने पर काम करेंगे। ""हम हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने की कोशिश करेंगे। जीतना या हारना भाग्य पर निर्भर करता है। हम अपना 100 प्रतिशत देंगे। "



Herald