Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज से शुरू होगा हॉकी का महासंग्राम, उद्घाटन समारोह में ये स्टार देंगे अपनी प्रस्तुति

इंटरनेट डेस्क। भारत के भुवनेश्वर में कल से हॉकी के विश्वकप का महाकुंभ का आयोजन होने वाला है। भारत में आयोजित होने वाले हॉकी के विश्वकप का आयोजन 28 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच होने वाला है। भुवनेश्वर के ओडिशा में खेले जाने वाले हॉकी के विश्वकप में इस बार कुल 16 टीमें भाग ले रही है और दुनिया की ये 16 शीर्ष टीमें भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में मैच खेलेगी।

ठग्स आॅफ हिंदोस्तान के फ्लॉप होने पर आमिर ने कही ये दिल जीतने वाली बात!

भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले हॉकी के महाकुंभ का उद्घाटन समारोह आज शाम यानी कि 27 नवंबर को 5:30 से रंगारंग कार्यक्रम की शुरूआत होगी। आपको बता दें कि इस उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और अपने जमाने की बेहतरीन अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपनी शानदार प्रस्तुती से इस ​हॉकी विश्वकप का आगाज करेगी। माधुरी दीक्षित के अलावा इस उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और ए.आर रहमान भी अपनी परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे।

भुवनेश्वर में इस समय हॉकी के महाकुंभ का बुखार चढ़ गया है। आपको बता दें कि 28 नवंबर से होने वाले इस पुरूषों के हॉकी विश्वकप प्रतियोगिता के लिए कई टीमें भुवनेश्वर पहुंच गई है। मेजबान भारतीय हॉकी टीम कल इस विश्वकप का पहला मैच साउथ अफ्रीका से खेलेगी। पुरूषों के इस हॉकी के महाकुंभ में भारतीय टीम की कमान अनुभवी सेंटर हाफ खिलाड़ी मनप्रीत सिंह के हा​थ में है। टीम के कप्तान ने मीडियों को बताया कि इस विश्वकप में उनकी पहली प्राथमिकता पूल में शीर्ष में रहते हुए क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाने की है। आपको बता दें कि भारतीय हॉकी टीम ने 1975 में क्वालालंपुर में पहली और अंतिम बार हॉकी विश्व कप जीता था।