Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस महिला क्रिकेटर पर आया राशिद खान का दिल, बताया फेवरेट क्रिकेटर तो कही अब आराम से मर सकती हूँ

अफगानिस्तान के लेग स्पिन गेंदबाज राशिद खान इस समय सीमित ओवेरों के सबसे बेहतरीन गेंदबाज माने जाते हैं। राशिद अभी यूएई में टी-10 लीग में हिस्सा ले रहे हैं। इसी बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर लोगों को उनसे सवाल पूछने को कहा। यहाँ सभी ने कई सवाल उनसे पूछे। इसी क्रम में किसी फैन ने उनसे उनकी फेवरेट महिला क्रिकेटर का नाम पूछा। यहाँ राशिद खान ने अपनी पसंदीदा महिला खिलाड़ी के बारे में बताया।

सारा टेलर को बताया पसंदीदा

अफगानिस्तान के इस लेग स्पिन गेंदबाज ने इंग्लैंड टीम की विकेटकीपर बल्लेबाजी सारा टेलर को अपना पसंदीदा महिला क्रिकेट बताया। उन्होंने इसमें सारा टेलर को टैग भी कर दिया। इंग्लैंड की टीम महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुँच चुकी है लेकिन टेलर उस टीम का हिस्सा नहीं है।

इंग्लैंड ने भारत को सेमीफाइनल मुकाबले में आसानी से 8 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। अब फाइनल में उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की टीम से होगा।

मैच नहीं होनी की वजह से टेलर टीम से दूर हैं। टेलर जल्दी से जल्द इंग्लैंड की टीम में वापसी करना चाहती हैं और इसके लिए वह लगातार मेहनत कर रही हैं।

टेलर ने दिया प्रतिक्रिया

राशिद खान द्वारा पसंदीदा खिलाड़ी बताए जाने के बाद सारा टेलर ने अपनी प्रतिक्रिया दी। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लगातार अपनी बात भी रखती है। कुछ समय पहले उनके दो बच्चों की मां होने के बारे में बाते चल रही थी जिसकी उन्होंने सफाई दी थी।अब उन्होंने राशिद खान के फेवरेट खिलाड़ी बताने के बाद भी प्रतिक्रिया दी है।

सारा ने इसके बाद राशिद खान को लेजेंड बनाया और लिखा कि मैं अब ख़ुशी से मर सकती हूँ। राशिद खान इसका जवाब देने से भी नहीं चुके और उन्होंने इसके जवाब में लिखा कि मत मरो। दोनों खिलाड़ियों की यह बातचीत इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

राशिद खान अब बल्लेबाजी पर भी कर रहे काम

अफगानिस्तान के गेंदबाज राशिद खान ने काफी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। आज भी दुनिया का कोई भी बल्लेबाज उनके खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर पाता।

टी-20 लीग में वह सभी फ्रेंचाईजी के पसंदीदा खिलाड़ी हैं। आईपीएल 2018 की नीलामी में उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 9 करोड़ रूपये देकर खरीदने की कोशिश की थी, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आरसीएम के जरिये उन्हें अपने साथ जोड़ लिया।

पहले वह सिर्फ अपनी गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे लेकिन अब उन्होंने अपनी बल्लेबाजी पर भी काम करना शुरू कर दिया है। वनडे मैचों में उन्होंने 3 अर्धशतक ठोक दिए हैं।

टी-20 क्रिकेट में भी वह 152 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं। वनडे क्रिकेट में इस समय वह दुनिया के नंबर 1 ऑलराउंडर हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भी गेंदबाजी रैंकिंग में वह पहले स्थान पर हैं।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post इस महिला क्रिकेटर पर आया राशिद खान का दिल, बताया फेवरेट क्रिकेटर तो कही अब आराम से मर सकती हूँ appeared first on SportzWiki Hindi.