क्रिकेट के मैदान में जब से बल्लेबाजों ने अपना अपना कमाल दिखाना शुरू किया है तब से तो एक ओवर में बड़े रन जुटाने की क्षमता नजर आती है। इस दौरान कई बल्लेबाज रनों का अंबार खड़ा कर देते हैं जिससे गेंदबाज पूरी तरह से बैकफुट पर चला जाता है।
एक ओवर की 6 गेंदों पर ज्यादा से ज्यादा बन सकते हैं 36 रन
आमतौर पर तो एक ओवर में 6 गेंदों में ज्यादा से ज्यादा रन यहीं को 20 से 25 रन नजर आ जाते हैं,और कभी कभार ये आंकड़ा 30 या 36 तक भी चला जाता है। यहां तक तो हर किसी ने देखा या एक-दो अतिरिक्त रनों से आंकड़ा 37 तक भी पहुंच सकता है।

न्यूजीलैंड घरेलू क्रिकेट मैच में बने एक ओवर में विश्व रिकॉर्ड 43 रन
लेकिन अगर एक ओवर में 40 के पार यानि 43 रन बन जाए तो ये एक बहुत बड़ी बात होती है। वैसे ऐसा देखने को नहीं मिलता है लेकिन न्यूजीलैंड के एक घरेलू मैच में एक ओवर में विश्व रिकॉर्ड 43 रन देखने को मिले।

जी हां आपने सही सुना एक ओवर में 43 रन…. न्यूजीलैंड के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट द फोर्ड ट्रॉफी में नोर्दर्न डिस्ट्रिक्ट के बल्लेबाजों ने सेन्ट्रल डिस्ट्रिक्ट के खिलाफ एक ओवर में 43 रन बनाने के रिकॉर्ड को अंजाम दिया।
नोर्दर्न डिस्ट्रिक्ट के ब्रेट हैंपटन और जो कार्टर ने बनाए एक ओवर में 43 रन
इस मैच में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट के बल्लेबाजों ब्रेट हैंपटन और जो कार्टर ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए विमेन लुडिक के एक ओवर में 43 रन ठोक डाले। इस ओवर में विमेन लुडिक को 6 छक्के लगे तो वहीं दो नो बॉल में अलग से एक चौका और 1 सिंगल मिला यानि कुछ मिलाकर अतिरिक्त रनों के साथ ओवर में 43 रन हो गए जो विश्व रिकॉर्ड में जगह बनाने में कामयाब रहा।
देखिए ये वीडिया
4, 6+nb, 6+nb, 6, 1, 6, 6, 6
43-run over
List A world record
Congratulations Joe Carter and Brett Hampton!#ndtogether #cricketnation pic.twitter.com/Kw1xgdP2Lg— Northern Districts (@ndcricket) November 7, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post वीडियो : न्यूजीलैंड में बना एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड, जाने कितने बने इस ओवर में रन appeared first on SportzWiki Hindi.
