Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जॉनी बेयरस्टॉ नहीं खेलेंगे श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट 

गॉल (श्रीलंका)
इंग्लैंड के जानी बेयरस्टॉ चोटिल होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। यह विकेटकीपर बल्लेबाज अभ्यास सत्र के दौरान फुटबाल खेलते समय चोटिल हो गया था। उनके टखने में चोट लगी है जिसके कारण वह पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों में नहीं खेल पाये थे। इंग्लैंड को कोच ट्रेवर बेलिस ने कहा कि नहीं वह इस टेस्ट मैच के लिये उपलब्ध नहीं रहेगा। अभी हमें इन सर्दियों और फिर गर्मियों में काफी क्रिकेट खेलनी है और इसलिए हम किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते हैं।’ बेयरस्टॉ की अनुपस्थिति में जोस बटलर या बेन फोक्स विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभालेंगे। इनके अलावा ओली पोप भी विकेटकींिपग की भूमिका निभा सकते हैं।