दक्षिण अफ्रीका में इन दिनों टी-20 क्रिकेट लीग की धूम मची हुई है। वहां पर कुछ दिनों पहले ही शुरू हुई नई टी-20 लीग मजांसी सुपर लीग में प्रोटियाज खिलाड़ियों के साथ ही विश्व भर के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाते नजर आ रहे हैं। उसी तरह से बुधवार को डरबन हीट और पार्ल रॉक्स के बीच मैच खेला गया।
मजांसी सुपर लीग- डरबन हीट को पार्ल रॉक्स ने दी मात
बुधवार को डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इन्द्रदेवता की रूकावट के बीच आखिर में मैच को 9-9 ओवर का किया गया।

लेकिन डरबन हीट की किस्तम यहां भी नहीं बदली और उन्हें एक और हार का सामना करना पड़ा। डरबन हीट को पार्ल रॉक्स ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 32 रनों से हरा दिया।
पार्ल रॉक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 9 ओवर में 98 रन
इस टी-20 लीग में दक्षिण अफ्रीका के सभी स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आ रहे हैं और इस मैच में भी दोनों ही टीमों में कई स्टार खिलाड़ी खेले। बारिश के बाद इस मैच को 9-9 ओवर का कर लिया गया जिसमें डरबन हीट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया,

लेकिन उनका ये फैसला गलत साबित हुआ और पार्ल रॉक्स के सलामी बल्लेबाज एडियन मार्करम और हेनरी डेविड्स ने 7 ओवरों में 70 रन जोड़ डाले। इसके बाद आखिरी 2 ओवर में कप्तान फाफ डू प्लेसीस ने 6 गेंदों में 15 रन बनाकर स्कोर को 9 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 98 रनों तक पहुंचा। डेविड्स ने 25 गेंदों में 46 रन और मार्करम ने 20 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली।
डरबन की बल्लेबाजी में नहींं दिखा दम, 32 रनों से करना पड़ा हार का सामना
बारिश ने डरबन हीट का काम एक बार फिर से मुश्किल कर दिया और उनको डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर 9 ओवर में ही 113 रनों का लक्ष्य मिला। डरबन के लिए इस बड़े लक्ष्य के बाद बड़े बल्लेबाज हाशिम अमला पहली ही गेंद पर चलते बने। इस खराब शुरुआत से डरबन की टीम अंत तक नहीं उबर सकी।

डरबन हीट को एक के बाद एक लगातार अंतराल में झटके लगते रहे और उनकी आधी टीम तो 34 रनों के स्कोर पर ही पैवेलियन जा बैठी। अंत में वर्नोन फिलेंडर और केशव महाराज ने कोशिश तो की लेकिन तब भी वो अपनी टीम को 9 ओवर में 80 रन तक ही पहुंचा सके और उन्हें डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर 32 रनों हार का सामना करना पड़ा।
पार्ल रॉक्स डरबन हीट
हैनरी डेविड्स- 46(25) डेविड मिलर- 22(11)
एडियन मार्करम 29(20) वर्नोन फिलेंडर- 19(14)
काइल एबोट- 20/1 बिजोर्न फोरटून – 6 /2
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके
The post मजांसी सुपर लीग- एक बार फिर नहीं चला मिलर का किलर बल्ला, डरबन स्टार को मिली एक और हार appeared first on SportzWiki Hindi.