Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रो कबड्डी लीग: हरियाणा ने दिल्ली के दबंगों को पीटा

पुणे
विकास कंडोला (10 अंक) के दमदार प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा स्टीलर्स ने दबंग दिल्ली को प्रो कबड्डी के छठे संस्करण में रविवार को 34-27 से हराकर अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। हरियाणा ने आधे समय तक 13-10 की बढ़त बना ली थी और इस बढ़त को अंत तक बरकरार रखा। हरियाणा की 15 मैचों में यह पांचवीं जीत है और उसके 31 अंक हो गए हैं। हरियाणा का इस जीत के बावजूद जोन ए तालिका में पांचवां स्थान बना हुआ है। दूसरी तरफ दिल्ली को 13 मैचों में सातवीं हार का सामना करना पड़ा और वह 33 अंकों के साथ अपने चौथे स्थान पर बरकरार है।

हरियाणा की जीत के हीरो रहे विकास कंडोला जिन्होंने 18 रेड 10 अंक जुटाए। नवीन ने पांच और सचिन शिंगडे ने चार अंक बटोर कर हरियाणा को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। हरियाणा ने रेड से 17 और डिफेंस से 13 अंक बनाये। दिल्ली को लगातार दूसरे दिन हार का सामना करना पड़ा। यू मुम्बा ने दबंग दिल्ली को शनिवार को 39-23 से हराया था। दिल्ली के लिए नवीन कुमार ने 10 और चंद्रन रंजीत तथा रविंदर पहल ने 5-5 अंक बनाये।