Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली या रोहित नहीं, बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी की वजह से वेस्टइंडीज नहीं जीत सका भारत दौरे पर एक भी सीरीज

भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीय यादव के बारे में वेस्टइंडीज के विकेटकीपर  बल्लेबाज दिनेश रामदीन ने कहा कि,उनकी टीम कुलदीप के आगे संघर्ष करते दिखी.कुलदीप ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अपनी टीम के लिए बड़ी भूमिका निभाई और उनकी वजह से ही हमें तीनों सीरीज गंवानी पड़ी.

दिनेश रामदीन ने कहा,

हमारी टीम के बल्लेबाज उनकी गेंदों को नहीं पढ़ पाए. मध्य के ओवरों में उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की और हम उन्हें अच्छे तरीके से नहीं खेल पाए.उन्होंन कहा कि हम इस वक्त हमारी टीम टी 20 विश्व चैंपियन है और हम भारत के खिलाफ छोटे प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए.

उन्होंने आगे कहा

हमने कोलकाता में पहला टी 20 मैच खेला और हम आशा कर रहे थे कि अच्छा प्रदर्शन करेंगे, लेकिन हम यहां कि परिस्थिति के साथ सामंजस्य नहीं बिठा पाए जैसा कि हम चाहते थे. इस मैच में हम बड़ी साझेदारी भी नहीं कर पाए.

सीनियर खिलाड़ी भारतीय दौरे पर नहीं आए ये हार की प्रमुख वजह रही 

रामदीन ने कहा कि मौजूदा हालात में इंडीज की टीम को स्थापित करना काफी मुश्किल है.अगर आप हमारे टी 20 खिलाड़ियों के देखें तो पूरी दुनिया में उनकी मांग है. हमारे सीनियर खिलाड़ी भारतीय दौरे पर नहीं आए और इसकी वजह से हमें टी 20 सीरीज में 2-0 से हार मिली इस वक्त इंडीज की टीम में क्रिस गेल और सुनील नारायण जैसे खिलाड़ी मौजूद नहीं हैं. वहीं ड्वेन ब्रावो ने पिछले महीने ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलविदा कह दिया था.

होप और हेटमायर के बारे में रामदीन ने क्या कहा?

होप और हेटमायर के बारे में रामदीन ने कहा कि वनडे क्रिकेट में सफल थे और उन्हें ये फॉर्म टी 20 में भी जारी रखनी चाहिए थी. उन्होंने कोशिश भी की लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए. तीसरे टी 20 के बारे में रामदीन ने कहा कि इस मैच में भी स्पिनर्स काफी अहम भूमिका निभाएंगे. भारतीय विकेट भी वेस्टइंडीज के जैसा ही स्लो और टर्निंग वाला है. ऐसे में स्पिनर्स के लिए जरूरी है कि वो अच्छी गेंदबाजी करें.ऐसे विकेट पर ये सबसे अहम है कि हम सही लेंथ पर गेंदबाजी करें.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post कोहली या रोहित नहीं, बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी की वजह से वेस्टइंडीज नहीं जीत सका भारत दौरे पर एक भी सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.