Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंबाटी रायुडू ने संन्यास लेकर प्रशंसकों को चौंकाया

खेल डेस्क। भारतीय वनडे टीम के नियमित सदस्य अंबाटी रायुडू का अन्तरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेलने का सपना पूरा नहीं हो सकेगा। सीमित ओवरों के क्रिकेट पर अपना ध्यान देने के लिए अंबाटी रायुडू ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट को अलविदा करने का फैसला किया है।

INDvsWI: कल इन दो महान दिग्गजों के बिना मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, ये संभालेंगे टीम की कमान

इंग्लैंड में अगले वर्ष होने वाले विश्व कप के लिए चौथे स्थान पर अपनी दावेदारी मजबूत कर चुके मध्य क्रम के बल्लेबाज अंबाटी रायुडू ने अभी तक भारतीय टीम की ओर से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। जबकि उन्होंने टीम इंडिया की ओर से 45 वनडे और छह टी-20 मैच खेल चुके हैं। रायुडू ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ 100 रन की शतकीय पारी खेली थी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज में इस भारतीय खिलाड़ी पर रहेगी सभी की निगाहें

अंबाटी रायुडू ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर के 97 मैचों में 45.56 के औसत से 6151 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जिसमें 16 शतक और 34 अर्धशतक लगाए हैं।

2018 रणजी ट्रॉफी : जम्मू-कश्मीर के मोहम्मद मुदस्सिर का कमाल, 4 गेंदों में 4 बल्लेबाजों को किया एलबीडब्ल्यू

हैदराबाद क्रिकेट संघ ने भी इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय वनडे टीम के सदस्य रायुडू ने लंबे प्रारूप से संन्यास लेने का निर्णय लिया है। संघ के अनुसार रायुडू वह अब छोटे प्रारूप वनडे और टी-20 पर ही ध्यान लगाना चाहते हैं।

वह छोटे प्रारूप के अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैचों में खेलना जारी रखेंगे।रायुडू ने भारतीय टीम की ओर से वनडे क्रिकेट में 1447 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और नौ अर्धशतक लगाए हैं।