Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस कारण हुआ था साइमंड्स का क्रिकेट करियर खत्म

खेल डेस्क। भारत के खिलाफ 2008 में घरेलू शृंखला के दौरान हुआ ;मंकीगेट प्रकरण ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑल राउंडर एंड्रयू साइमंड्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पतन का कारण बना था।

टी-20 सीरीज में इस प्रकार लम्बे छक्के मारने की तैयारी कर रहे हैं वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज

इस बात का खुलासा एंड्रयू साइमंड्स ने एक साक्षात्कार में किया है। उन्होंने बताया कि इस विवाद के कारण वह काफी मात्रा में शराब का सेवन करने लगे थे। इससे उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का पतन शुरू हो गया था।

खिताबों का शतक बनाने से केवल तीन कदम दूर है रोजर फेडडर

कंगारू टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स ने सिडनी टेस्ट में भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह पर उन्हें ;बंदर कहने का आरोप लगाया था। हरभजन सिंह साइमंड्स के इन आरोपों को गलत बताकर खारिज कर दिया था।

इस विवाद के बाद भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह पर 3 मैच का प्रतिबंध लगाया गया था, हालांकि भारतीय टीम द्वारा दौरे से हटने की धमकी के बाद इस फैसले को बदल गया।

ये दो भारतीय खिलाड़ी रहे इंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में नई खोज

ऑस्ट्रेलिया के 43 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी ने बताया कि इस विवाद के बाद मेरे अन्तरराष्ट्रीय करियर में पतन का दौर शुरू हो गया था। मैंने अधिक मात्रा में शराब का सेवन करना शुरू कर दिया था।

उन्होंने बताया कि इस प्रकरण के बाद मैं दबाव महसूस करने लगा कि मैंने अपने साथी खिलाडिय़ों को इसमें फंसा दिया। इस मामले में मैं खुद को दोषी समझने लगा था।

खलील अहमद ने तोड़ डाला जहीर का ये रिकॉर्ड, आया इन दिग्गजों के बराबरी में

मैंने टीम के अपने साथियों को ऐसी चीज में शामिल कर लिया था जिसके वह हकदार नहीं थे। मई 2009 में अपना अन्तिम अन्तरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले साइमंड्स ने अपने वनडे करियर में पांच हजार से अधिक रन बनाए हैं जबकि इस दौरान उन्होंने 133 विकेट भी अपने नाम किए हैं।