Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ब्रायन लारा ने भारत को दिया ऑस्ट्रेलिया में जितने का गुरुमंत्र, इस युवा खिलाड़ी की तारीफ भी की

वेस्टइंडीज को टेस्ट और वन-डे में धूल चटाने के बाद अब टीम इंडिया की नजरें टी-20 सीरीज पर होगी. इसके बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी. महान कैरेबियाई क्रिकेटर ब्रायन लारा का कहना है कि कंगारुओं की धरती पर कामयाब होने के लिए वहां की चुनौतियों को अपनाना ही बेस्ट तरीका है. खिलाड़ियों का मानसिक रूप से मजबूत होना बेहद जरूरी है. लारा का कहना है कि तकनीक के साथ-साथ मानसिक प्रबलता को होना जरूरी है.

लारा ने कहा 

“दुनिया के बेस्ट टीम के खिलाफ आपको बेस्ट परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार रहना चाहिए. कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं चाहता होगा कि जब कोई कमजोर टीम उसके सामने आए और वहां वह दोहरा शतक बनाएं या 5 विकेट ले. आप दुनिया की मजबूत टीमों के खिलाफ ऐसा करना चाहते हैं.ऑस्ट्रेलिया से निपटने के लिए वहां की परिस्थितियों को समझना बहुत जरूरी है.मैंने अपने दौर में ऐसा ही किया था. मैं चाहता था कि शेन वॉर्न और ग्लेन मैकग्राथ के चैलेंज का जवाब दूं. मैं उनके साथ प्रतिस्पर्धा करना चाहता था और उसमें सफल होना चाहता था. शायद इसी वजह से मैं खुद को साबित कर पाया.”

ब्रायन लारा ने टीम इंडिया के युवा ओपनिंग बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की भी जमकर तारीफ की

लारा ने कहा,

“युवा खिलाड़ी के मन में डर नहीं होना चाहिए. पृथ्वी शॉ इसका अच्छा उदाहरण है. फैंस को चिंता है कि बाउंस पिचों पर वह कैसे खेलेगा, लेकिन यकीन मानिए मैंने उसे वेस्टइंडीज के लंबे कद के गेंदबाजों से निपटते देखा है. उसे अपनी बल्लेबाजी पर इतना भरोसा है कि वह किसी भी पिच पर बड़े से बड़े गेंदबाजों पर हमला कर सकता है और उसकी यही सोच उसे आगे ले जाएगी.”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ब्रायन लारा ने भारत को दिया ऑस्ट्रेलिया में जितने का गुरुमंत्र, इस युवा खिलाड़ी की तारीफ भी की appeared first on SportzWiki Hindi.