स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज खत्म हो गयी और इसी के साथ वेस्टइंडीज का भारत दौरा खत्म हो गया है। भारत ने टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज को 3-0 से हरा दिया। अब 21 नवंबर से भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाले इस दौरे में पहले टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज होगी और उसके बाद चार टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। सीरीज को लेकर टीम इंडिया के फैंस काफी उत्साहित है।
वीडियो: शिखर धवन ने बाउंड्री पर किया ये कमाल, अब सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू होने से पहले भारत के पूर्व ओपन और प्रतिभाशाली खिलाड़ी रह चुके वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया को सलाह दी है। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम के लिए ओपनिंग किसे करनी चाहिए। पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग का मनाना है कि पृथ्वी और केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओपनिंग करनी चाहिए क्योंकि यही दोनों खिलाड़ी आक्रमक हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जो भी आक्रमक बल्लेबाज होगा, वह टीम के लिए ढेर सारे रन बनाएगा और टीम को मैच जीतने में अहम भूमिका निभाएंगा।
वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप करने के बाद इन भारतीय खिलाड़ियों को मिला ये जबरदस्त इनाम
BAN vs ZIM 2nd Test: धोनी-संगकारा को पीछे छोड़ यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने मुशफिकुर
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अभी टीम इंडिया में जिन खिलाडिय़ों का टेस्ट सीरीज में सलेक्शन हुआ है उनमें ओपनिंग मुरली विजय, केएल राहुल और पृथ्वी शॉ कर सकते हैं। इनमें से मुरली विजय और केएल राहुल टीम में पिछले कुछ समय से नियमित रूप से नहीं खेल रहे हैं। अभी हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों टेस्ट टीम में शामिल नहीं थे। लेकिन पृथ्वी शॉ ने अपने टेस्ट कैरियर कि शुरुआत की और शानदार शतकीय पारी खेली थी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच छह दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो रहा है। सीरीज का आखिरी मैच 3 से 7 जनवरी को सिडनी में हखला जायेगा। टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 12 जनवरी से 18 जनवरी तक होगी।
Herald