Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गेंदबाज जान हास्टिंग्स ने आॅस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से लिया संन्यास

मेलबर्न
 आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जान हास्टिंग्स ने फेफड़ों की रहस्यमयी बीमारी के कारण क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है क्योंकि क्रिकेट खेलना जारी रखने पर उनकी मौत तक हो जाने की आशंका है। खेल के तीनों प्रारूपों में आस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने वाले हास्टिंग्स ने पिछले महीने खुलासा किया था कि वह एक बीमारी से जूझ रहे हैं जिसके कारण वह जब भी गेंदबाजी करते हैं तब उनके मुंह से खून आता है।

      

उन्होंने कई साल पूर्व पहली बार इसका अनुभव किया था लेकिन कई परीक्षण और आपरेशन के बावजूद नहीं पता चला कि इसका कारण क्या है। हास्टिंग्स ने बुधवार को मेलबर्न में एक समाचार पत्र से कहा, ‘‘यह उस वक्त ही होता है जब मैं गेंदबाजी करता हूं। क्रीज पर दबाव पडऩे से मेरे फेफड़ों की छोटी रक्त धमनियां फट जाती हैं।’’  उन्होंने कहा, ‘‘इसके कारण जब भी मैं गेंदबाजी का प्रयास करता हूं तब नियमित तौर पर मेरे मुंह से खून आता है। यह काफी डरावना है।’’  

डाॅक्टर भी नहीं दे सके मैदान पर बचने का आश्वासन
तैंतीस साल का यह गेंदबाज अगले महीने आस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलने की योजना बना रहा था। उन्होंने कहा कि इस समस्या के अलावा वह स्वस्थ हैं। हास्टिंग्स ने कहा कि उन्होंने संन्यास का फैसला इसलिए किया क्योंकि चिकित्सक उन्हें यह आश्वासन देने में विफल रहे थे कि खेलना जारी रखने पर क्रिकेट के मैदान पर उनकी मौत नहीं होगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अब ट्रेनिंग कर रहा हूं। वजन उठाने या मुक्केबाजी करने में ऐसा नहीं होता। असल में गेंदबाजी करते हुए दबाव पडऩे पर ही यह होता है।’’ हास्टिंग्स ने आस्ट्रेलिया की ओर से एक टेस्ट, नौ टी20 और 29 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।