Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाक में आयोजित हुए एसीसी की बैठक, बीसीसीआई ने मीटिंग को लेकर उठाया ये बड़ा कदम

बीसीसीआई और पीसीबी के बीच सीरीज को लेकर चल रहा विवाद अभी खत्म नही हुआ है. इस विवाद के बीच अब और एक और विवाद सामने आए गया है. हाल में आईसीसी की मीटिंग पाकिस्तान में हुए थी. इस मीटिंग में लगभग हर देश ने भाग लिया था, लेकिन राजनीतिक कारणों और सुरक्षा कारणों की वजह से बीसीसीआई ने इस मीटिंग दुरी बना बनाई थी, जिस वजह से अब विवाद हो गया है.

भारत ने नही लिया हिस्सा 

Sports Broadcast Bought Audio Broadcast Rights of BCCI

बीसीसीआई ने भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा राजनीतिक तनाव को ध्यान में रखते हुए और सुरक्षा कारणों की वजह से एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की बैठक में अपना प्रतिनिधि नहीं भेजा है. भले ही बीसीसीआई ने इस बैठक में हिस्सा नहीं लिया हो लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के प्रमुख नजमुल हसन ने एहसान मनी की जगह पर 2020 तक एसीसी अध्यक्ष का पद संभाला लिया है.

इस मीटिंग में भारत के शामिल न होने पर पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि बैठक से अनुपस्थित रहने वालों में भारत प्रमुख देश था. इस मीटिंग में एसीसी से मान्यता प्राप्त 33 देशों ने भाग हिस्सा लिया था, जिनमें बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसे सदस्य देश भी शामिल थे.  आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के सीईओ डेव रिचर्डसन ने भी बैठक में हिस्सा लिया.

BCCI

वहीं दूसरी तरह पीसीबी सूत्रों ने इस इस मामले को लेकर कहा कि बीसीसीआई ने पीसीबी और एसीसी को अवगत कराया था कि मौजूदा राजनीतिक तनाव और सुरक्षा चिंताओं के कारण वह बैठक में भाग लेने हालात में नही है.

आप को बता दें कि  एसीसी के 35 साल के इतिहास में ये पहली बार हुआ है कि भारत ने इसकी मीटिंग में हिस्सा नहीं लिया हो. वहीं गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से पीसीबी और बीसीसीआई के बीच भारत-पाकिस्तान के बीच सीरीज को लेकर भी काफी ज्यादा विवाद चल रहा है.

The post पाक में आयोजित हुए एसीसी की बैठक, बीसीसीआई ने मीटिंग को लेकर उठाया ये बड़ा कदम appeared first on SportzWiki Hindi.