Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पुर्तगाल ओपन में मानव ठक्कर को दोहरा खिताब

नयी दिल्ली
शीर्ष वरीय मानव ठक्कर ने गुइमारेस में पुर्तगाल जूनियर एवं कैडेट ओपन में एकल और युगल वर्ग के खिताब जीतकर दोहरे खिताब जीते। मानव ने कड़े एकल फाइनल मुकाबले में हमवतन जीत चंद्रा को बुधवार रात 11-5, 7-11, 10-12, 11-8, 9-11, 11-4, 11-9 से हराया। मानव ने सेमीफाइनल में तीसरे वरीय भारतीय स्नेहित को 11-8, 6-11, 11-7, 11-5, 7-11, 6-11, 11-4 से हराया था। मानव ने मानुष शाह के साथ मिलकर युगल खिताब भी जीता। मानव और मानुष की शीर्ष वरीय जोड़ी ने खिताबी मुकाबले में जीत और स्नेहित की हमवतन दूसरी वरीय जोड़ी को 11-7, 11-6, 13-15, 7-11, 11-6 से हराकर खिताब जीता।

जूनियर लड़कियों के वर्ग में सेलेनादीपति सेलवाकुमार और स्वस्तिका घोषा ने सेमीफाइनल में हार के कारण जूनियर लड़कियों के एकल वर्ग में कांस्य पदक जीते। शीर्ष वरीय सेलेनादीपति को स्थानीय दावेदा ल्यू यांग्जी के खिलाफ 8-11, 16-18, 8-11, 3-11 से हार का सामना करना पड़ा जबकि चीन कीकिन शियाओस ने स्वस्तिका को 13-11, 11-3, 11-6, 12-10 से हराया। भारत को जूनियर लड़कियों के युगल वर्ग में भी कांस्य पदक मिला।