क्रिकेट में फील्डिंग किसी भी टीम का सबसे मजबूत पक्ष कहा जाता है। जिस तरह से बल्लेबाजी और गेंदबाजी जरूरी है उसी तरह से फील्डिंग का बेहतर स्तर किसी भी टीम की कामयाबी में सबसे बड़ा योगदान निभाता है। क्रिकेट जगत ने आज तक कई महान फील्डर दिए।
फील्डिंग है क्रिकेट का एक मजबूत पक्ष
जिन्होंने अपनी फील्डिंग के दम पर मैच के रूख को बदलने का कारनामा किया। किसी मैच में एक अच्छा कैच या शानदार फील्डिंग से एक अच्छा रन आउट मैच में काफी हद तक अपना प्रभाव छोड़ता है।

कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जो अपनी बेहतरीन फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं और उनकी फील्डिंग में मुस्तैदी के कारण तो बल्लेबाज रन लेने तक के लिए एक बार तो जरूर सोचता है।
डेविड मिलर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखायी खतरनाक चुस्ती
इसी तरह से एक बार फिर से एक जबरदस्त फील्डिंग पर रन आउट का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मौजूदा समय के बेहतरीन फील्डिर दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने ये शानदार रन आउट किया।

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज से शुरू हुई वनडे सीरीज के पहले मैच में डेविड मिलर ने अद्भुत रन आउट किया। जिसका शिकार ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज पेट कमिंस बने।
मिलर ने अपनी जबरदस्त फील्डिंग से कमिंस को किया रन आउट
दरअसल इस मैच में पहले खेल रही ऑस्ट्रेलिया की पारी का 29वां ओवर कगिसो रबाडा डाल रहे थे। इस ओवर की तीसरी गेंद को ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने हल्के हाथों ने शॉर्ट कवर पर खेलकर रन दोड़ पड़े।
This was a serious piece of fielding from David Miller!#AUSvSA @bet365_aus pic.twitter.com/4zdDghD91B
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 4, 2018
ऐसे में नॉट स्ट्राइक पर खड़े पैट कमिंस रन लेने के लिए तो भागे लेकिन वहीं खड़े फील्डर डेविड मिलर ने जबरदस्त चुस्ती दिखाते हुए गेंद को स्लाइड करते हुए ही स्टंप दे मारा और पेट कमिंस इस बेहतरीन फील्डिंग से रन आउट हो गए।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post वीडियो: डेविड मिलर की इस फील्डिंग को देखकर जोंटी रोड्स को भी होगा गर्व appeared first on SportzWiki Hindi.