Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चोट से मैदान पर वापसी के साथ ही धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले डेल स्टेन ने इन्हें दिया वापसी का श्रेय

विश्व क्रिकेट में सबसे तूफानी गेंदबाजों के बीच अपनी पहचान बनाने वाले दक्षिण अफ्रीका के रफ्तार के सौदागर डेल स्टेन ने हर किसी को गलत साबित करते हुए एक बार फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की। डेल स्टेन की वापसी ऐसी धमाकेदार रही है कि हर कोई हैरान रह गया है।

डेल स्टेन ने सभी को हैरान करते हुए की धमाकेदार वापसी

अपनी रफ्तार भरी गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों में खौफ फैलाने वाले डेल स्टेन के करियर में दो साल पहले ऐसा मोड़ आया, जिसके बाद उनके करियर पर फॉर्म और फिटनेस ने ग्रहण लगा दिया।

हालांकि इस गेंदबाज के इरादें ऐसे बुलंद थे कि उन्होंने हार नहीं मानी हो एक बार फिर से मैदान में वापसी कर उन सभी लोगो को गलत साबित कर दिया, जिन्होंने डेल स्टेन को खत्म मान लिया था। स्टेन गन ने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज में शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट हासिल किए।

डेल स्टेन ने भी किया स्वीकार, उन्हें नहीं था फिर से वापसी का भरोसा

क्रिकेट के जानकार ही नहीं बल्कि खुद डेल स्टेन को फिर से क्रिकेट के मैदान में उतरकर गेंदबाजी करने का भरोसा नहीं था। इस बात को खुद डेल स्टेन ने स्वीकार किया।

“जब मुझे अपने कंधे में चोट लगी तो मेरे पास वापसी करने का ये एक वास्तविक ड्राइव था। लेकिन इसमें काफी समय लगा। मैं 6 महीनें पहले फिर से गेंदबाजी कर सकता था ,

और मैंने तब अपने फिजियो से मजाक भी किया था और कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे ये अंडर-9 जैसी पेस है। मैं अपनी बांह को तो ले जा रहा था लेकिन गति नहीं मिल रही थी।”

कड़ी मेहनत करने के बाद मिला इसका फल

डेल स्टेन ने आगे कहा कि “मुझे पता था कि एक बार जब मैं फिर से खेलना शुरू कर दूंगा तो ये मेरे लिए बाइक की सवारी करने जैसा होगा। मैंने इसे इतने लंबे समय तक मेहनत की और मुझे इसका फायदा भी मिला और चीजें आसान बनती गई।”

स्टेन ने अपनी चोट को लेकर मानसिक स्थिति के बारे में कहा कि “खिलाड़ियों को खेलने में सक्षम होने और भाग लेने में सक्षम होने के लिए थोड़ी  मानसिक स्थिति की भी जरूरत होती है, लेकिन अंत में मुझे भी लहा कि ये अच्छी तरह से काम कर रहा है।न एक आशीर्वाद के रूप में लिया।”

“इसको लेकर सोच ये थी कि अगर मैं एक और अच्छा खेल दिखा सकता हूं तो ये आश्चर्यजनक होगा और वास्तव में, मैंने इसे एक बार फिर से गेंदबाजी कर इसे तोड़ दिया। फिर ने मैंने एक ओवर किया और एक विकेट भी लिया।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post चोट से मैदान पर वापसी के साथ ही धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले डेल स्टेन ने इन्हें दिया वापसी का श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.