भारतीय टीम की साल 2011 के ऐतिहासिक विश्व कप जीत की टीम के सदस्य रहे पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने शुक्रवार को अचानक ही अपने क्रिकेट करियर से संन्यास ले लिया है। मुनाफ पटेल ने सभी तरह की क्रिकेट से अलविदा कहने का फैसला किया है।
मुनाफ पटेल ने संन्यास के दौरान बताया कैसी रही उनकी डगर
मुनाफ पटेल अपनी स्विंग गेंदबाजी से एक समय तो भारतीय टीम का प्रमुख हिस्सा बन चुके थे लेकिन वो अपने इस प्रदर्शन को बरकरा नहीं रख सके और टीम से 2011 विश्व कप के बाद बाहर हो गए।

भरूच एक्सप्रेस के नाम से मशहुर हुए मुनाफ पटेल ने भारत के लिए खेलने के साथ ही कई साल तक आईपीएल में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। मुनाफ ने अपने संन्यास के बाद अपनी बात रखी।
अगर नहीं होता क्रिकेटर तो आज अफ्रीका में करता मजदूरी
मुनाफ पटेल गुजराज के भरूच के एक छोटे से गांव इखार से नाता रखते हैं वहां से होते हुए उन्होंने भारतीय टीम में खेलने के सपने को साकार किया लेकिन ये सफर उनके लिए इतना आसान नहीं रहा है।

मुनाफ पटेल ने इसको लेकर कहा कि “अगर मैं क्रिकेट नहीं खेलता तो मैं एक मजदूर होता। एक मजदूर जो अफ्रीका की किसी कंपनी में काम कर रहा होता। गुजरात के ग्रामिण के ज्यादातर लोग वहां जाते हैं। शायद मैं भी वहां पर टाइल्स की सफाई कर रहा होता। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा क्रिकेट करियर इतना लंबा होगा।”
जो कुछ हासिल किया उसका कारण रहा क्रिकेट
अपने किशोरावस्था में मुनाफ पटेल एक टाइल की पैकिंग किया करते थे जहां उन्हें एक 8 घंटे की शिफ्ट में 35 रूपये मिलते थे। इसको लेकर मुनाफ ने कहा कि” दुख ही दुख था लेकिन झेलने की आदत हो गई थी। हमारे पास इतना रूपया नहीं था लेकिन हम क्या कर सकते थे। पिता अकेले कमाई करते थे और हम सभी स्कूल में थे।”

“जो मैंने हासिल किया वो सिर्फ क्रिकेट की वजह से ही किया। मेरे पास इससे पहले और कोई सर्कल नहीं था। जो दोस्त के सर्कल और परिवार का सर्कल था उसका कारण क्रिकेट रहा। अगर क्रिकेट छोड़कर गया तो नया सर्कल बनाना पड़ेगा जो मुमकिन नहीं था।”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post अगर क्रिकेटर ना होता तो आज अफ्रीका में मजदूरी कर रहा होता यह दिग्गज भारतीय खिलाड़ी, स्वयं कही यह बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.