Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत का यह गेंदबाज अपनी कैंसर पीड़ित माँ से हैं प्रेरित हुआ तेज रफ़्तार से गेंद करने के लिए

इनदिनों देश में रणजी ट्रॉफी खेली जा रही हैं. जिसमे एक मुकाबला मुंबई और रेलवे की टीम के बीच खेला जा रहा हैं. मुंबई की टीम ने अपनी पहली पारी में 411 रन का एक बड़ा स्कोर बनाया था.

इसके जवाब में रेलवे की टीम अपनी पहली पारी में 307 रन पर ही आउट हो गई थी. रेलवे के बल्लेबाज मुंबई के युवा तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे के आगे पूरी तरह बेबस नजर आये.

तुषार देशपांडे ने किये 6 विकेट हासिल 

बता दें, कि रेलवे की पहली पारी के तुषार देशपांडे ने कुल 6 विकेट हासिल किये. उन्होंने 24.2 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 70 रन दिए और कुल 6 विकेट हासिल किये.

अपनी कैंसर पीड़ित माँ से हैं प्रेरित 

देशपांडे ने अपनी शानदार तेज गेंदबाजी का राज बताते हुए कहा, “गेंदबाजी को मैं छोटे स्पैल में करता हूं. इससे मैं तरोताजा भी रहता हूं और तेज रफ़्तार से भी गेंद कर पाता हूं. छोटे स्पैल में गेंदबाजी ने ही मेरे लिए अच्छा काम किया हैं.

मेरा एकमात्र उद्देश्य सिर्फ तेज गेंदबाजी करना था और में तेज गेंदबाजी करने के लिए डेल स्टेन से प्रेरित हूं. मैं उन्हें अपना आदर्श भी मानता हूं, लेकिन मैं सिर्फ स्टेन से ही तेज गेंदबाजी के लिए प्रेरित नहीं हुआ हूं.

मुझे मेरी माँ ने प्रेरित किया हैं. मेरी माँ कैंसर से पीड़ित हैं और मैं इस वजह से मानसिक रूप से परेशान था, लेकिन उस बीमारी से लड़ने के लिए मेरी माँ ने जिस तरह इच्छाशक्ति दिखाई हैं उसने भी मुझे काफी प्रेरित किया हैं. मेरी माँ वह अब काफी अच्छी तरह से ठीक हो रही है.

शानदार रहा है अबतक का घरेलू क्रिकेट करियर 

मुंबई के युवा तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने अपनी टीम मुंबई के लिए अबतक 8 लिस्ट ए करियर के मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 15 विकेट हासिल किये हैं. वहीं 8 प्रथम श्रेणी मैचों में वह 21 विकेट हासिल किये हुए हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post भारत का यह गेंदबाज अपनी कैंसर पीड़ित माँ से हैं प्रेरित हुआ तेज रफ़्तार से गेंद करने के लिए appeared first on SportzWiki Hindi.