Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट और रोहित नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी की तरह बनना चाहते हैं हार्दिक पांड्या के भाई क्रुनाल पांड्या

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का समापन होने के बाद अब हर किसी की नजरें 4 नवंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज पर जा टिकी हैं। तीन मैचों की इस टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में कप्तानी का जिम्मा एक बार फिर से रोहित शर्मा को मिला है ।

क्रुणाल पंड्या को भारतीय टी-20 टीम में मिला है मौका

टीम में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या तो चोट के कारण अपना स्थान नहीं बना सके, लेकिन हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल पंड्या को भारतीय टी-20 टीम में मौका मिला है।

आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले क्रुणाल पंड्या को इंग्लैंड दौरे पर भी टी-20 सीरीज में टीम इंडिया में एन्ट्री मिली थी लेकिन तब उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला ,था लेकिन इस बार डेब्यू का मौका दिया जा सकता है।

महेन्द्र सिंह धोनी की तरह बनना चाहता हूं- क्रुणाल पंड्या

भारतीय टीम में जगह बनाने से क्रुणाल पंड्या बेहद ही खुश हैं और साथ ही उन्होंने पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की खास तारीफ की। क्रुणाल पंड्या ने कहा कि

“मैं उस समय बहुत कम समय के लिए था। मैं वहां इंंडिया ए की टीम के साथ था और मुझे स्क्वाड का हिस्सा बनने का बुलावा आया। मैंने माही भाई(धोनी) को इस दौरान 6 दिनों तक बहुत करीब से देखा। मैंने अपने आप से कहा मैं भी उनकी तरह बनना चाहता हूं। जिस तरह से वो खुद को ले जा रहे हैं। उनकी सादगी… वो इतना हासिल कर चुके हैं लेकिन वो जमीन पर ही हैं।”

राहुल सर ने मुझे स्थिति के अनुसार खेलने की दी सलाह

धोनी के अलावा क्रुणाल पंड्या ने भारत ए के कोच राहुल द्रविड़ को लेकर भी बड़ी बात कही। क्रुणाल ने कहा कि उनसे(राहुल द्रविड़) मिले गुर बहुत ही मददगार साबित हुए। उन्होंने मुझे कहा था कि अगर आपको निरंतर प्रदर्शन करना है तो आपको अपने नेचुरल खेल की बजाय परिस्थिति के अनुसार खेलना होगा। उन्होंने मुझे बड़े शॉट्स से वापस आने को कहा है और वो जानते हैं कि मुझमें बड़े शॉट्स खेलने की काबिलियत है।’

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post विराट और रोहित नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी की तरह बनना चाहते हैं हार्दिक पांड्या के भाई क्रुनाल पांड्या appeared first on SportzWiki Hindi.