Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंटरव्यू: मुरली विजय ने टेस्ट टीम में वापसी के लिए इन्हें शुक्रिया अदा किया

भारतीय क्रिकेट टीम को 21 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के साथ उसी की सरजमी पर सीरीज खेलनी है. टेस्ट टीम में एक बार फिर सलामी बल्लेबाज मुरली विजय को जगह मिला है. इंग्लैंड में खराब प्रदर्शन की वजह से इस खिलाड़ी को टीम से निकाल दिया गया था. वेस्टइंडीज के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज में इस खिलाड़ी को मौका नहीं मिला. इन सब के बीच काउंटी क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद इस खिलाड़ी को एक बार फिर टेस्ट टीम में मौका मिला है.

2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मुरली विजय ने किया था बेहतरीन प्रदर्शन 

बता दें, इस खिलाड़ी को इससे पहले 2014 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर इस खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था. यह खिलाड़ी टेस्ट में भारतीय टीम का सबसे अनुभवी खिलाड़ी है. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए इस खिलाड़ी ने कहा कि,

“जब मैं काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए इंग्लैंड वापस गया तो  मुझे टीम से  निकाल दिया गया था. हालात चुनौतीपूर्ण थे और मुझे वहां रखने के लिए एसेक्स काउंटी का शुक्रिया अदा करना चाहिए. मेरे लिए वहां जाना और उन तीन मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना था .जिसका मैं हिस्सा था (तीन मैचों में स्कोर 56, 100, 85, 80, 2).”

ऑस्ट्रेलिया से पहले न्यूजीलैंड दौरे के लिए मुरली विजय ने कहा 

मैं परिस्थितियों के बारे में बहुत कुछ नहीं सोच रहा हूं और सिर्फ मैच अभ्यास के लिए वहां जा रहा हूं और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट श्रृंखला से पहले यह हमारे लिए बहुत अच्छा  मौका है. क्योंकि ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड  की पिच काफी हद तक एक जैसी ही होती है.

 

नाथन लियोन के बारे में क्या कहा?

आप अपने कमजोरी को  किसी  भी गेंदबाज को समझने का मौका नहीं दे सकते. मेरे और लियोन के बीच प्रतियोगिता चलती रहती है. जब भी हम साथ खेलते हैं. मैं शुरूआत से ही उनपर प्रेशर बनाने की कोशिश करूंगा.

ऑस्ट्रेलियाई टीम पर अपने विचार देते हुए मुरली विजय ने कहा 

कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच एक मानसिक खेल है.आप मानसिक रूप से अपनी लड़ाई कैसे जीतते हैं.उनके गेंदबाजों उच्च श्रेणी की हैं और एक टीम के रूप में हम अच्छे हैं. आप पहली पारी में बोर्ड पर कितना रन बनाते हैं हार जीत उसी पर निर्भर करेगा.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post इंटरव्यू: मुरली विजय ने टेस्ट टीम में वापसी के लिए इन्हें शुक्रिया अदा किया appeared first on SportzWiki Hindi.