स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की निजी जिंदगी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। आये दिन उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अब बुधवार (14 नवंबर) को कोलकाता की एक अदालत ने तलब किया है। अगर शमी कोर्ट में तलब नहीं होते है तो उनके खिलाफ वारंट भी जारी हो सकता है। आपको जानकारी में बता दें, यह चेक बाउंस का मामला है।
आपको बता दें, शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। पत्नी हसीन जहां ने उनपर ;द नेगोशिएबल इस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है, जिसके तहत उनका आरोप है कि शमी ने उनको मासिक खर्च के लिए दिए गए चेक का भुगतान रोक दिया था। शमी की पत्नी ने उनके ऊपर अन्य महिला से संबंध रखने और घरेलू हिंसा समेत कई आरोप लगाए हैं।
वहीं अब न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 14 नवंबर को अदालत के समक्ष तलब होने के निर्देश दिए है। क्योंकि अक्टूबर में भी सुनवाई लिए वह नहीं पहुंचे थे और अब 14 नवंबर को भी शमी सुनवाई के लिए नहीं पहुंचे। शमी के वकील एसके सलीम रहमान ने कहा, ;शमी को कोलकाता की मुख्य दंडाधिकारी की अदालत में पेश होने को कहा गया है। शमी को 15 जनवरी को होने वाली अगली सुनवाई में कोर्ट में तलब होना पड़ेगा।'
यह भी पढ़े:-
इन खिलाडिय़ों के ना होने से कमजोर होगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, लेकिन उन्हें हराना आसान नहीं: मोहम्मद शमी
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने क्रिकेट को कहा अलविदा, फेफड़ों से बहता था खून
T20 cricket : इस मामले में रोहित और विराट से भी काफी आगे है ये भारतीय खिलाड़ी
Herald