Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बॉल टेम्परिंग के बाद पहली बार साथ खेलते दिखे स्मिथ और वॉर्नर, दर्शकों ने गर्मजोशी से किया स्वागत

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर बॉल टेम्परिंग के मामले में प्रतिबंध झेल रहे हैं. आॅस्ट्रेलिया के ये दो दिग्गज खिलाड़ी आॅस्ट्रेलिया जमीं पर मार्च के बाद पहली बार आमने सामने हुए. सिडनी में एनएसडब्लयू प्रीमियर क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ उतरे दोनों खिलाड़ियों पर इसी साल मार्च माह में केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़डाड़ करने के मामले में साल भर का बैन लगा दिया गया था.

इसके बाद वह शनिवार को आॅस्ट्रेलिया में पहली बार एक ही मैदान पर खेलते नजर आए . रैंडविक और सदरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में वॉर्नर रैंडविक की ओर से और स्मिथ सदरलैंड की ओर से उतरे थे, जहां सदरलैंड ने तीन विकेट से जीत दर्ज की.

दर्शकों ने इन दोनों खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया

गौरतलब है कि बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने इन दोनों खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया. इन दोनों ने प्रशंसकों को आटोग्राफ दिए और उनके साथ तस्वीरें खिंचाई. क्रिकेट.काम.एयू के अनुसार इस दौरान दर्शकों में इन दोनों खिलाड़ियों के प्रति कोई नाराजगी नहीं दिखी. वॉर्नर की रेंडविक पीटरशैम टीम को स्मिथ की सदरलैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया.

वॉर्नर ने दो चौके जड़े, लेकिन 13 रन बनाए 

वॉर्नर ने दो चौके जड़े, लेकिन 13 रन बनाने के बाद वह स्टीव वॉ के बेटे आस्टिन वॉ की गेंद को पॉइंट पर खड़े क्षेत्ररक्षक के हाथों में खेल गए. स्मिथ ने बेहतर प्रदर्शन किया और स्टंप होने से पहले 48 रन की पारी खेली. इन दोनों पर हालांकि पूर्व टेस्ट ऑलराउंडर वॉटसन का प्रदर्शन हावी रहा, जिन्होंने 41 गेंद में 63 रन बनाने के अलावा तीन विकेट चटकाकर सदरलैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई.

इन दोनों के टीम से बाहर जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन खास नहीं रहा

इन दोनो के टीम से बाहर निकलने के बाद ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन खास नहीं रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया ने लगातार सात मैचों के बाद जीत हासिल की है. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड इन दोनों खिलाड़ियों को टीम में वापस लाने कि भी मांग कर रही है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post बॉल टेम्परिंग के बाद पहली बार साथ खेलते दिखे स्मिथ और वॉर्नर, दर्शकों ने गर्मजोशी से किया स्वागत appeared first on SportzWiki Hindi.