Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के इस पूर्व खिलाड़ी ने की भारत-पाक टेस्ट सीरीज शुरू करने की मांग

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता किसी से छिपी नहीं है। दोनों देशों के बीच हमेशा ही हाई वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलते है। हालाँकि 2008 में हुए मुंबई हमलों के बाद दोनों टीमों के बीच कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है। वैसे दोनों ही टीमें आईसीसी टूर्नामेंट में खेलती है। अब भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज फारूख इंजीनियर ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज शुरू करने की मांग की है।

बता दें कि आखिरी बार दोनों टीमों ने टेस्ट मैच 2007 में बेंगलुरु में खेला था। 1960 और 70 के दशक के एक शानदार खिलाड़ी इंजीनियर ने इस सप्ताह लंदन में रणजी मेमोरियल पब्लिक वार्तालाप के उद्घाटन के दौरान कहा कि 'चूँकि अब इमरान खान प्रधानमंत्री बन चुके हैं। उम्मीद है कि भारत और पाकिस्तान बातचीत शुरु करेंगे।'

फारूख इंजीनियर ने कहा कि भारत पाकिस्तान को एक दूसरे के साथ टेस्ट मैच खेलना चाहिए क्योंकि इस से पाकिस्तान क्रिकेट और उनकी अर्थव्यवस्था अच्छी होगी। अपने समय के सबसे अच्छा आलराउंडर रहे इमरान अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन चुके है और उम्मीद है कि वे अब इस बारे में बात शुरू करेंगे। एक क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में मैं भारत-पाक मैच देखना पसंद करूँगा लेकिन नेताओं को इसके लिए मनाना बड़ा सवाल है।

गौरतलब है कि 2009 में लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम के पास श्रीलंकाई टीम बस पर हुए आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा कारणों की वजह से क्रिकेट खेलने वाले अधिकांश देशों ने पाकिस्तान का दौरा करने से इंकार कर दिया है, जिसकी वज हसे पाकिस्तान अपने घरेलू मैच भी अब यूएई में खेलता है। पिछले काफी समय से भारत-पाक के बीच द्विपक्षीय सीरीज शुरू करने की मांग उठती रही है लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से यह सम्भव नहीं सका है।



Herald