अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सेवानिवृत्त होने के बावजूद शेन वॉर्न और सचिन तेंदुलकर अच्छे दोस्त बने रहे लेकिन एक ऐसा समय था जब 2015 में उनके रिश्ते में थोड़ी कड़वाहट हो गयी थी।
वॉर्न ने अपनी आत्मकथा 'नो स्पिन' मेंखुलासा किया कि अमेरिका में क्रिकेट ऑल-स्टार्स श्रृंखला के दौरान अपने और क्रिकेट आइकन के बीच मतभेदों के कारण उनके रिश्तों में कड़वाहट हुई।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी शेन वॉर्न ने याद किया कि कैसे उनके और तेंदुलकर की परिकल्पना से एक सालाना टूर्नामेंट शुरू किया गया लेकिन कुछ प्रबंधन कारणों को लेकर दोनों के बीच मतभेद के कारण पहले सत्र के बाद इसका आयोजन नहीं हो सका।
शेन वॉर्न ने बताया कि"सचिन के साथ एक सज्जन थे, संजय, जो एकसलाहकार और व्यवसाय सलाहकार थे। मैंने अपनी अवधारणा को समझाया और उन्हें एक स्लाइड शो दिखाया उन्हें यह अच्छा लगा औरअमेरिका के बेन स्टर्नर नामक एक व्यक्ति को भी उन्होंने साथ लिया। सचिन आश्वस्तथे किउनकी टीम यह संभाललेगी।
द लीजेंड प्रदर्शनी मैच 2015 में न्यू यॉर्क, ह्यूस्टन और लॉस एंजिल्स में आयोजित किए गए थे, जिसमें ब्रायन लारा, ग्लेन मैकग्राथ और सौरव गांगुली जैसे दुनिया के कुछ शीर्ष खिलाड़ी शामिल थे।
शेन वॉर्न ने आगे लिखा मैं चाहता था किहम इस श्रंखला से अनुभवी लोगो को जोड़े और हम दोनों के इसमें 2 -2 प्रतिनिधि रहेंलेकिन सचिन ने कहा किनहीं, मेरे पास संजय और बेन हैं।
"मैं इससे असहज था लेकिन यकीन था कि सचिन और मैं एक साथ काम करेंगे , इसलिए मैं सहमत हो गया। अगली बैठक में, कुछ अन्य लोग भी शामिल हुए।
"मैंने सोचा, ठीक है, मैं 25 साल से सचिन को जनता हूँऔर मैदान में उन्होंने अविश्वसनीय रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए उसके जीवन के व्यापारिक पक्ष भी अलग होगा फिर मैंनेखुदको सांत्वना दी और कहा कीआराम करो और उनके साथ चलो। "
हालांकि, वॉर्न ने कहा की बाद में पछतावा हुआ।
वॉर्न ने यह भी याद किया कि घटनाओं की श्रृंखला ने दोनों के बीच संचार टूटने का नेतृत्व किया, जिसका उन्होंने तेंदुलकर के आसपास "ईर्ष्यावान लोगों" पर दोष दिया।
Herald