Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया पर मिली जीत के बाद खुश नज़र आर हरमनप्रीत कौर, इस खिलाड़ी को दिया जीत का पूरा श्रेय

महिला टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ. भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. हरमनप्रीत कौर ने आज टीम में दो बड़े बदलाव किये. आज भारत ने सेमीफाइनल को ध्यान में रखकर अपने सबसे अच्छे खिलाड़ी मिताली राज और मानसी को आराम दिया था.

भारत ने खड़ा किया सम्मानजनक स्कोर 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड टी20 के 17वें मैच में टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 167/8 का स्कोर बनाया है और ऑस्ट्रेलिया को 168 का लक्ष्य मिला है. भारत की ओर से स्मृति मंदाना ने सबसे ज्यादा 55 गेंदों में 83 रन बनाए. उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के जमाए. वहीं उनके अलावा हरमनप्रीत कौर ने 27 गेंदों में 43 रन बनाए. उन्होंने इस दौरान तीन चौके और तीन छक्के जमाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से गार्डनर ने 25 रन देकर 2 और एलिसा पैरी ने 16 रन देकर 3 और किमिंस ने 42 रन देकर 2 विकेट झटके हैं.

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ हुए फेल 

168 रन के स्कोर का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सके और पूरी टीम सिर्फ 119 रन ही बना सकी. ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाज अनुजा पाटिल, दीप्ती शर्मा और राधा यादव और पूनम यादव की स्पिन चौकड़ी के सामने विकेट पर पैर जमाने में असफल रहीं. ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिसे पैरी ने सबसे ज्यादा नाबाद 39 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 28 गेंदें खेली जिन पर तीन चौके और एक छक्का लगाए.  

हम इस जीत से खुश है 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद जब हरमन से न्यूज़ीलैण्ड और ऑस्ट्रेलिया की जीत में बेहतर जीत को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि

“दोनों ही जीत ख़ास है. ये दोनों ही जीत अच्छी टीम के खिलाफ है. आप को जीत के लिए अच्छा करना होता है. आज की जीत का श्रेय टीम के खिलाड़ियों को जाता है. उन्होंने आज बेहतर खेल दिखाया. वहीं आज हमने मेहनत भी की थी. मुझे लगता है कि आज फ़ील्डिंग कोच हमारी फ़ील्डिंग देख कर खुश होंगे.”

मंधना को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“मुझे उसके साथ बल्लेबाज़ी करने में मजा आता है. उससे इस तरह की पारी की हम उम्मीद कर रहे थे.”

The post ऑस्ट्रेलिया पर मिली जीत के बाद खुश नज़र आर हरमनप्रीत कौर, इस खिलाड़ी को दिया जीत का पूरा श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.