भारत और विंडीज के बीच आज टी-20 सीरीज का दूसरा मैच खेला गया. इस मैच में विंडीज के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. उसके अलावा भारत ने टीम में बदलाव किया और भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया.
टीम इंडिया ने हासिल की जीत
That's that from Lucknow. #TeamIndia win by 71 runs and take an unassailable lead of 2-0 in the three match T20I series.#INDvWI pic.twitter.com/vceDTuMRX1
— BCCI (@BCCI) November 6, 2018
दीपावली के ठीक पहले टीम इंडिया के ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में जमकर ‘धूमधड़ाका’ किया. मैच में उन्होंने नाबाद 111 रन (61 गेंद, आठ चौके और सात छक्के) की तूफानी पारी खेली, उनके इस शतक की बदौलत टीम इंडिया ने मैच में 71 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली.
India win by 71 runs as @windiescricket end their innings on 124/9!@Jaspritbumrah93, @BhuviOfficial, @imkuldeep18 and @imK_Ahmed13 all took two wickets each.
India win the series with a game to spare.#INDvWI RE-LIVE THE ACTION
https://t.co/lEbaAuflZv pic.twitter.com/6wGTT9gfHl
— ICC (@ICC) November 6, 2018
भारतीय टीम ने 20 ओवर्स में 2 विकेट खोकर 195 रन का स्कोर बनाया. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम लगातार विकेट गंवाती रही और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 124 रन ही बना पाई. मैच में टीम को 71 रन की हार का सामना करना पड़ा.
हमे यहाँ से सकारात्मक होना होगा

मैच के बाद बात करते हुए विंडीज के कप्तान ब्रेथवेट ने कहा कि हमने पिछले मैच में अच्छी फ़ील्डिंग की थी, लेकिन इस मैच में हम ऐसा नही कर सके. जब आप इस तरह के स्कोर का पीछा करते है तो आप को शुरुआत में अच्छी बल्लेबाज़ी की जरूरत होती है. इस तरह की हार का सामना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन हमे यहाँ से भी कुछ सकारात्मक लेना होगा. हमे फाइनल मैच से पहले ये करना पड़ेगा. भारत ने आज अच्छी बल्लेबाज़ी की और हमारे बल्लेबाज़ी ने हमे निराश किया है.
आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम अभी भी सलामी बल्लेबाज़ की तलाश कर रहे हैं और उम्मीद है कि आखिरी मैच में हम बेहतर प्रदर्शन कर सकते है. हमे इसके लिए कुछ कठिन निर्णय लेने होंगे और उम्मीद है कि ये निर्णय हमारे लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं.
The post ब्रेथवेट ने बताया-किस वजह से करना पड़ा है विंडीज को हार का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.
