Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मनिका, साथियान करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंंिकग पर

नयी दिल्ली
भारत की शीर्ष टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और जी साथियान अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) की रविवार को जारी नवीनतम रैंंिकग में करियर के सर्वश्रेष्ठ स्थान पर पहुंच गये। राष्ट्रमंडल खेलों में एकल स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मनिका अपनी रैंंिकग में दो पायदान के सुधार से 53वें स्थान पर आ गयी। अर्जुन पुरस्कार विजेता 23 साल की इस खिलाड़ी ने राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतने के अलावा एशियाई खेलों के मिश्रित टीम स्पर्धा में भी ऐतिहासिक कांस्य पदक हासिल किया था। शीर्ष 100 में वह इकलौती भारतीय महिला खिलाड़ी है। साथियान भी एक स्थान की सुधार के साथ रैंंिकग में 35वें पायदान पर आ गये हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में तीन पदक के साथ एशियाई खेलों में कांस्य (पुरुष टीम स्पर्धा) पदक हासिल किया था। अनुभवी अचंत शरत कमल रैंंिकग में शीर्ष भारतीय खिलाड़ी हैं जो पहले की तरह 31वें स्थान पर बने हुये हैं।