Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

होम ग्राउंड पर रणजी ट्रॉफी का मैच खेलने उतरी बिहार टीम, सुशील मोदी ने किया उद्घाटन

लाइव सिटीज, देवांशु प्रभातः बिहार में 20 साल बाद एकबार फिर रणजी मैच की शुरुआत हो गई है. पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में पहला मुकाबला बिहार और सिक्किम के बीच खेला जायेगा. जिसकी विधिवत उद्धाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने किया है.

लोगों में मैच देखनें की काफी उत्सुकता बनी हुई है. कई ऐसे लोग स्टेडियम में पहुंचे हैं, जिन्होंने मैच देखनें के लिए आज अपनी ड्यूटी तक छोड़ दिया है. सभी बस बिहार की जीत के साथ चौके-छक्के के इंतजार में टकटकी लगाए हुए मोइनुल हक स्टेडियम में बैठें हैं.

उन्होंने कहा कि आज का दिन बिहार में खेल के लिए महत्वपूर्ण है. मोईनुल हक स्टेडियम और बिहार क्रिकेट के गौरव को हासिल करने के लिए सरकार पूरजोर कोशिश कर रही है. मालूम हो कि बिहार की क्रिकेट टीम अपने होम ग्राउंड पर करीब 22 वर्षों बाद रणजी मैच खेल रही है. यह मैच 28 नवंबर से एक दिसंबर तक चलेगा.

पटना के मोईनुल हक स्टेडियम में 28 नवंबर से एक दिसंबर तक सिक्किम के खिलाफ बिहार मैच खेलेगा. छह दिसंबर से नौ दिसंबर तक अरुणाचल प्रदेश से मैच खेलेगा. 22 दिसंबर से 25 दिसंबर तक नगालैंड और सात जनवरी से 10 जनवरी तक मणिपुर के विरुद्ध यहां मैच खेले जायेंगे. मालूम हो कि वर्ष 2017 में बिहार क्रिकेट को मान्यता मिलने के बाद बिहार की टीम विजय हजारे ट्रॉफी समेत नौ मैच खेल चुकी है.

1958 में बिहार को पहले रणजी मैच में मेजबानी करने का मौका मिला था. जो स्टेडियम नही होने की वजह से पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में खेला गया था. हालांकि पहले मैच में ही बिहार को कुछ खास सफलता हाथ नही लगी.

The post होम ग्राउंड पर रणजी ट्रॉफी का मैच खेलने उतरी बिहार टीम, सुशील मोदी ने किया उद्घाटन appeared first on Live Cities.