Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट ने आॅस्ट्रेलिया पहुंचते ही इस खिलाड़ी को बताया चैंपियन, शेयर की चैंपियन के साथ फोटो

इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम विराट कोहली की कप्तानी में कल आॅस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो गई है। ​भारतीय क्रिकेट टीम आॅस्ट्रेलिया में चार टेस्ट मैच, तीन वनडे मैच और तीन टी20 मैच खेलेगी। भारतीय टीम इस दौरे की शुरूआत 21 नवंबर को टी20 मैच के साथ शुरू करेगी।

10वीं, 12वीं पास के लिए जिला स्वास्थ्य में निकली बंपर भर्ती, तुंरत ही करें आवेदन

इसी के साथ ही कप्तान विराट कोहली ने आॅस्ट्रेलिया पहुंचते ही विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ एक तस्वीर शेयर की। उस फोटो में विराट कोहली ने पंत को चैंपियन बताया है। कप्तान विराट कोहली ने ​पंत के साथ फोटो शेयर करते लिख कि आस्ट्रेलिया में वापसी, मैं अगले कुछ दिनों में इस चैंपियन के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हूं।

AusvInd : आॅस्ट्रेलिया दौरे पर तुरूप का इक्का साबित हो सकता हैं ये भारतीय गेंदबाज : डेमियन फ्लेमिंग

भारतीय टीम में इस बार कई युवा खिला​ड़ी आॅस्ट्रेलिया दौरे पर गए है। जिनका ये पहला आॅस्ट्रेलियाई दौरा होगा। साथ ही इस समय भारतीय टीम शानदार फार्म में नजर आ रही है। भारतीय टीम डेविड वार्नर और स्टीव ​​स्मिथ की अनुपस्थिति में टेस्ट सीरीज जीतकर आॅस्ट्रेलिया में इतिहास रचने का पूरा प्रयास करना चाहेगी। आपको बता दें कि डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ बॉल से छेडछाड़ के कारण एक साल का प्रतिबंध झेल रही है। बॉल से छेडछाड़ के प्रकरण के कारण आॅस्ट्रेलिया टीम इस समय काफी कमजोर नजर आ रही है। तो ऐसे में भारतीय टीम के लिए आॅस्ट्रेलिया में इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। भारत फिलहाल दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम है।