Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम के नियम का उल्लंघन करने के आरोप में स्टार खिलाड़ी को किया गया बाहर

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच 6 नवम्बर से 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जाएगा। इससे पहले हुए वनडे और टी-20 सीरीज को इंग्लैंड की टीम ने आसानी से जीत लिया था। टेस्ट मैचों में श्रीलंका की पिच में टर्न होती है और इसी वजह से यहाँ कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। इसी बीच श्रीलंका की टीम से बुरी खबर आ रही है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लहिरू कुमारा को टीम से बाहर कर दिया गया है।

टीम का नियम तोड़ा

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज लहिरू कुमारा पर टीम के नियमों को तोड़ने का आरोप है। इसी वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। हाल ही में विंडीज दौरे पर कुमारा ने शानदार गेंदबाजी की थी। वेस्टइंडीज दौरे पर ही इसी तरह टीम के नियमों के तोड़ने के आरोप में जेफरी वांडर्सय को घर भेज दिया गया था।

21 वर्षीय इस गेंदबाज ने 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 17 बल्लेबाजों को आउट किया था। वह उस सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इसी वजह से उनका बाहर होने टीम के लिए बड़ा झटका है।

दुश्मंता चमिरा को मिली जगह

लहिरू कुमारा की जगह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज दुश्मंता चमिरा को टीम में जगह मिली है। चमिरा ने अपना अंतिम टेस्ट मैच करीब 2 साल पहले दिसंबर 2016 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।

करियर के बाद करें तो दुश्मंता ने अभी तक सिर्फ 6 टेस्ट मैच ही खेले हैं। इन 6 मैच में उन्होंने 33 की औसत से 22 बल्लेबाजों को आउट किया है। अब उनपर लहिरू कुमारा की कमी पूरी करने का दबाव भी होगा।

अब इस प्रकार है श्रीलंका की टीम:

दिनेश चंदिमल (कप्तान), दीमुथ करुणरत्न, कौशल सिल्वा, कुसल मेंडिस, एंजलो मैथ्यूज, रोशन सिल्वा, दिलरुवन परेरा, रंगाना हेराथ, पुष्पकुमारा, अकिला धनंजया, सुरंगा लकमल, धनंजय डी सिल्वा, कसुन रजिता, दुश्मंता चमिरा, लक्ष्मण सांडकन, निरोशन डिकवेल

The post टीम के नियम का उल्लंघन करने के आरोप में स्टार खिलाड़ी को किया गया बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.